नोट पर ट्रंप का सिग्नेचर और सोने के सिक्कों पर तस्वीर, आजादी के 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका तोड़ेगा 165 साल पुरानी परंपरा
अमेरिका की करेंसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब नए डॉलर नोटों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर दिखेगा, जिससे 165 साल पुरानी परंपरा टूट जाएगी. साथ ही अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने के जश्न में सोने के नए सिक्के निकालेगा जिस पर तस्वीर ट्रंप की होगी.
अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने की तैयारी कर रहा है, और इसी मौके पर एक बड़ा और असामान्य फैसला लिया गया है. अब अमेरिकी डॉलर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर भी नजर आएगा. यह बदलाव सिर्फ एक औपचारिक कदम नहीं है, बल्कि 165 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने वाला फैसला भी है, जिसने इस खबर को खास बना दिया है.
डॉलर पर ट्रंप का सिग्नेचर
अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि जल्द ही नए छपने वाले सभी अमेरिकी नोटों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर होगा. यह पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति का नाम और हस्ताक्षर सीधे अमेरिकी करेंसी पर दिखेंगे.
सबसे पहले जून में $100 के नोट छापे जाएंगे, जिन पर ट्रंप के साथ ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का सिग्नेचर भी होगा. इसके बाद धीरे-धीरे बाकी नोटों में भी यह बदलाव लागू किया जाएगा.
हटेगा “Treasurer of the United States” का सिग्नेचर
इस फैसले के साथ एक और बड़ा बदलाव हुआ है. अब अमेरिकी करेंसी से “Treasurer of the United States” का सिग्नेचर हटा दिया जाएगा. यह परंपरा 1861 से लगातार चली आ रही थी.
अब तक हर अमेरिकी नोट पर ट्रेजरी सेक्रेटरी और यूएस ट्रेजरर दोनों के सिग्नेचर होते थे, लेकिन नए डिजाइन में ट्रेजरर का सिग्नेचर नहीं रहेगा.
सरकार ने क्या कहा
ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस फैसले को देश की उपलब्धियों से जोड़ा है. उनका कहना है कि 250वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रंप का नाम डॉलर पर होना देश के इतिहास को सम्मान देने जैसा है. यूएस ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने भी इस कदम का समर्थन किया और इसे “उचित और योग्य” बताया.
फिलहाल, अमेरिकी ब्यूरो ऑफ एन्ग्रेविंग एंड प्रिंटिंग अभी भी पुराने सिग्नेचर वाले नोट छाप रहा है, जिन पर पूर्व ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन और ट्रेजरर लिन मलर्बा के हस्ताक्षर हैं. मलर्बा का सिग्नेचर 1861 से चली आ रही एक लंबी परंपरा का आखिरी हिस्सा माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोके, कहा- बातचीत अच्छी चल रही है
जश्न से जुड़ा बड़ा प्लान
इस बदलाव के साथ-साथ ट्रंप को सम्मान देने के लिए एक और कदम उठाया गया है. जुलाई में 24 कैरेट सोने का एक विशेष सिक्का भी जारी किया जाएगा, जिस पर ट्रंप की तस्वीर होगी. अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए कई प्रतीकात्मक बदलाव कर रहा है, जिनमें केंद्र में डोनाल्ड ट्रंप
