यूक्रेन के ड्रोन हमलों से हिला रूस, 40% तेल निर्यात ठप, ग्लोबल मार्केट में मची हलचल
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की करीब 40% तेल निर्यात क्षमता ठप हो गई है. पोर्ट, पाइपलाइन और टैंकर प्रभावित होने से रोजाना लाखों बैरल तेल की सप्लाई बाधित हो रही है. इसका असर ग्लोबल मार्केट पर दिख रहा है.
Ukraine Attack on Russia: यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की तेल सप्लाई को बुरी तरह प्रभावित किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले से रूस की करीब 40% तेल निर्यात क्षमता यानी लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन सप्लाई फिलहाल ठप हो गई है. यह रूस के आधुनिक इतिहास में सबसे बड़ा ऑयल सप्लाई झटका माना जा रहा है.
हमलों से बढ़ा दबाव
यूक्रेन ने इस महीने रूस के तेल और फ्यूल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले तेज कर दिए हैं. ब्लैक सी और बाल्टिक सागर के प्रमुख पोर्ट्स जैसे नोवोरोसिस्क, प्रिमोर्स्क और उस्त-लुगा को निशाना बनाया गया है. इसके अलावा ड्रूझबा पाइपलाइन और कई रिफाइनरी भी हमलों की जद में आई हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के तेल इंफ्रा पर किए जा रहे इस अटैक से रूस से होने वाली रोजाना लगभग 20 लाख बैरल सप्लाई फिलहाल चौपट हो गई है.
हमलों के चलते कई पोर्ट्स पर लोडिंग क्षमता घट गई है. वहीं यूरोप में रूस से जुड़े टैंकरों की जब्ती के कारण करीब 3 लाख बैरल प्रतिदिन सप्लाई भी प्रभावित हुई है.
अर्थव्यवस्था पर बुरा असर
रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक है और उसकी अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल पर निर्भर है. तेल से होने वाली कमाई देश के बजट का बड़ा हिस्सा बनाती है, ऐसे में यह झटका मॉस्को के लिए बड़ा आर्थिक दबाव पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़ें: बायबैक पर सरकार का बड़ा ऐलान, कैपिटल गेन पर अब ज्यादा लगेगा टैक्स, 12% सरचार्ज लगाने की तैयारी, निवेशकों को झटका
तेल कीमतों में उछाल
इसी बीच ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. सप्लाई में रुकावट से कीमतों में और तेजी आने की आशंका है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है.
एशिया की ओर रुख
पश्चिमी मार्ग बाधित होने के बाद रूस अब एशियाई देशों की ओर तेल सप्लाई बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. चीन और अन्य एशियाई रूट्स के जरिए सप्लाई जारी है, लेकिन सीमित क्षमता के कारण पूरी भरपाई करना मुश्किल माना जा रहा है.
Latest Stories
भारत के लिए राहत की खबर, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी अनुमति, इन देशों पर जारी रहेगा बैन
ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- शर्तें पूरी होने के बाद ही होगा फैसला
होर्मुज से नहीं गुजर सकेंगे दुश्मन के टैंकर, केवल इन लोगों को मिलेगी एंट्री; ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को भेजा नोट
