48 घंटे में खोलो होर्मुज स्ट्रेट, नहीं तो तबाह कर दूंगा ईरान, भड़के ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी

अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है. Donald Trump ने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज जलमार्ग खोलने का अल्टीमेटम दिया है. चेतावनी दी गई है कि ऐसा न करने पर एनर्जी स्ट्रक्चर पर हमला होगा. वहीं ईरान ने इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हुए.

अमेरिका ने ईरान को दी बड़ी चेतावनी Image Credit:

Donald Trump Ultimatum: अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को खोले, वरना उसके पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया जाएगा. दूसरी तरफ ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इजरायल ने भी कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है. इस पूरे घटनाक्रम से ग्लोबल ऑयल सप्लाई और बाजार में भारी हलचल मच गई है.

ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलमार्ग को नहीं खोलता है तो अमेरिका उसकी एनर्जी सिस्टम को निशाना बनाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब पहले ट्रंप नरम रुख दिखाने के संकेत दे रहे थे. लेकिन अब अमेरिका ने अपना रुख सख्त कर लिया है. इस चेतावनी के साथ ही अमेरिका ने अतिरिक्त मरीन सैनिक भी क्षेत्र में तैनात कर दिए हैं. इससे युद्ध के और बढ़ने की आशंका बढ़ गई है.

होर्मुजस्ट्रेट बना संकट का केंद्र

Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग माना जाता है. यहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है. ईरान पर आरोप है कि उसने इस मार्ग को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है. इससे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. कई देशों ने इस कदम की आलोचना की है और सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग की है.

ईरान का जवाब और चेतावनी

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि प्रतिबंध केवल दुश्मन देशों से जुड़े जहाजों पर लागू हैं. वहीं ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो वह अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाएगा. ईरान ने अपने कदम को जवाबी कार्रवाई बताया है और कहा है कि यह उसके परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों के खिलाफ प्रतिक्रिया है.

ये भी पढ़ें – ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर हमला, यूरेनियम केंद्र दूसरी बार बना निशाना, बढ़ा तनाव

ऑयल मार्केट पर बड़ा असर

इस पूरे संघर्ष का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ा है. तेल की कीमतों में तेजी आई है और सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. कई देशों ने मिलकर होर्मुज मार्ग को फिर से खोलने के प्रयास तेज करने की बात कही है. अगर यह संकट लंबा खिंचता है तो दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ सकता है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस तनाव पर बनी हुई है.

Latest Stories

मिनी इंडिया पर मिसाइल हमला, 47 से ज्यादा लोग घायल; जानें क्या है Dimona का भारत कनेक्शन

ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर हमला, यूरेनियम केंद्र दूसरी बार बना निशाना, बढ़ा तनाव

भारत-चीन के बाद अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरेंगे जापान के जहाज! जानें किन-किन देशों को ईरान से मिला ग्रीन सिग्नल

US का यू-टर्न? ट्रंप बोले- मिशन पूरा होने के करीब, अब होर्मुज की सुरक्षा के लिए आगे आएं दूसरे देश

दुनिया के बड़े देश हुए एक्टिव! होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए आगे आए ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी समेत कई देश; जानें क्या कहा?

ईरान पर आज फिर सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव ने कहा- हमारी शर्तों पर ही खत्म होगा युद्ध