आशीष कचोलिया और डॉली खन्ना का इन 5 छुटकू स्टॉक पर दांव, कीमत ₹100 से भी कम, पांच साल में 1262% तक रिटर्न
100 रुपये से कम कीमत वाले शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है, खासकर उन कंपनियों में जिनका कर्ज कम है और फाइनेंशियल स्थिति मजबूत है. दिग्गज निवेशकों आशीष कचोलिया और डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल कुछ ऐसे ही शेयर सामने आए हैं, जो कम कीमत के साथ बेहतर ग्रोथ और स्थिरता का संकेत दे रहे हैं.
Ashish Kacholia & Dolly Khanna Stocks: हाल के समय में निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में हैं जिनकी कीमत कम हो लेकिन वित्तीय स्थिति मजबूत हो. खासतौर पर जिन कंपनियों का डेब्ट-टू-इक्विटी (D/E) रेशियो 1 से कम है, उन्हें ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है. दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और डॉली खन्ना द्वारा होल्ड किए गए कुछ ऐसे ही शेयर चर्चा में हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से नीचे है और कर्ज भी न के बराबर है.
Vikran Engineering Ltd
यह कंपनी पावर सेक्टर में EPC प्रोजेक्ट्स करती है. इसका D/E रेशियो 0.27 है. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 273 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है जो सितंबर तिमाही के 179 करोड़ रुपये से अधिक है. मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी बीते तीन तिमाही से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल प्रॉफिट लगभग 21 करोड़ रुपये था, जो सितंबर तिमाही के 9.14 करोड़ रुपये से दोगुना से भी अधिक था. बीते पांच साल में इसने निगेटिव रिटर्न दिया है.
आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

Radiowalla Network Ltd
Radiowalla Network डिजिटल साइनिज और इन-स्टोर रेडियो सेवाएं देने वाली कंपनी है. कंपनी का D/E रेशियो केवल 0.07 है, जो बेहद कम है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू में हल्की बढ़त (3%) और मुनाफे में 14% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर लगभग ₹30 पर ट्रेड कर रहा है. बीते पांच साल में इसने निगेटिव रिटर्न दिया है.
आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

DU Digital Global Ltd
वीजा और पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी यह कंपनी मजबूत ग्रोथ दिखा रही है. कंपनी का D/E रेशियो 0.11 है और शेयर कीमत करीब ₹37 है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने लगभग 54 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है, जो बीते पांच साल में सबसे अधिक है. मुनाफे की बात करें तो 2025 में कंपनी का प्रॉफिट 3.40 करोड़ रुपये रहा. बीते पांच साल में कंपनी के स्टॉक में 1262 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. पांच साल पहले 4 रुपये पर ट्रेड करने वाला यह शेयर आज लगभग 37 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

SPIC (Southern Petrochemicals Industries Corporation)
SPIC मुख्य रूप से यूरिया उत्पादन करती है. कंपनी का D/E रेशियो 0.35 है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 778 करोड़ रुपये से अधिक रहा है. वहीं वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 3100 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था. मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी बेहतर कर रही है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 54 करोड़ रुपये से अधिक था. बीते पांच साल में इसने 100 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. अभी यह लगभग 61 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

डॉली खन्ना की हिस्सेदारी
Coffee Day Enterprises Ltd
Cafe Coffee Day की पैरेंट कंपनी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी ने ₹15 करोड़ के घाटे से निकलकर 70 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. D/E रेशियो 0.44 है और शेयर ₹24 के आसपास ट्रेड कर रहा है. बीते पांच साल में ये स्टॉक 39 फीसदी से अधिक टूटे हैं.
डॉली खन्ना की हिस्सेदारी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 4 डिफेंस कंपनियों पर रखें नजर, ऑर्डर बुक ₹21000 करोड़ के पार, 2785% तक रिटर्न, 52-वीक हाई से 44% तक टूटे शेयर
Coal India से ITC तक, ये 10 कंपनियां देती हैं लगातार डिविडेंड; निवेशक रखें नजर
इस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! ₹225 करोड़ के निवेश का ऐलान, घर-घर में यूज होता है कंपनी का प्रोडक्ट
