Coal India से ITC तक, ये 10 कंपनियां देती हैं लगातार डिविडेंड; निवेशक रखें नजर

शेयर बाजार में जहां ज्यादातर निवेशक तेज रिटर्न की तलाश करते हैं, वहीं कुछ निवेशक नियमित आय यानी डिविडेंड को प्राथमिकता देते हैं. भारत में कई मजबूत कंपनियां जैसे Coal India, ITC, ONGC, NTPC और Castrol India लगातार डिविडेंड देती हैं और निवेशकों को स्थिर आय का मौका देती हैं. अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित और नियमित कमाई चाहते हैं, तो ये डिविडेंड स्टॉक्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

डिविडेंड स्टॉक Image Credit: money9live.com

Dividend Stocks India: शेयर बाजार में जहां ज्यादातर निवेशक तेजी से रिटर्न की तलाश में रहते हैं, वहीं कुछ निवेशक ऐसे भी होते हैं जो रेगुलर इनकम यानी डिविडेंड को प्राथमिकता देते हैं. भारत में कई ऐसी मजबूत कंपनियां हैं, जो साल-दर-साल अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही हैं और लंबे समय में बड़ी संपत्ति बनाने में मदद करती हैं. ऐसे स्टॉक्स खासतौर पर उन निवेशकों के लिए बेहतर माने जाते हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच भी स्थिर आय चाहते हैं.

एनर्जी सेक्टर के स्टॉक्स

इस सेक्टर की कंपनियां मजबूत कैश फ्लो के कारण लगातार डिविडेंड देती हैं. Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, Coal India का डिविडेंड यील्ड 5.8 फीसदी और पेआउट रेशियो 45 फीसदी है. वहीं, ONGC का डिविडेंड यील्ड 5.2 फीसदी और पेआउट रेशियो 42 फीसदी है, जबकि Hindustan Zinc का डिविडेंड यील्ड 5.5 फीसदी और पेआउट रेशियो 45 फीसदी है.

फाइनेंशियल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर

इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल स्थिर और लंबी अवधि का होता है:

  • Power Finance Corporation (PFC)- डिविडेंड यील्ड 3.4 फीसदी
  • REC Ltd- डिविडेंड यील्ड 5.1 फीसदी
  • CAMS- डिविडेंड यील्ड 3 फीसदी

ये कंपनियां देश के पावर और फाइनेंशियल सिस्टम की रीढ़ हैं और इनके पास मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी है, जिससे डिविडेंड में भी लगातार बढ़ोतरी की संभावना रहती है.

FMCG और कंज्यूमर ब्रांड्स

इस सेक्टर में स्थिर मांग और मजबूत ब्रांड वैल्यू होती है:

  • ITC Ltd – डिविडेंड यील्ड 3.5 फीसदी
  • Castrol India – डिविडेंड यील्ड 6.5 फीसदी

ITC जैसी कंपनी वर्षों से लगातार डिविडेंड बढ़ाती रही है, जबकि Castrol India का मजबूत ब्रांड और बेहतर मार्जिन इसे मजबूत कैश फ्लो प्रदान करते हैं.

यूटिलिटी और गैस सेक्टर

इस सेक्टर के स्टॉक्स को अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है:

  • NTPC Ltd – डिविडेंड यील्ड 3.4 फीसदी
  • GAIL India – डिविडेंड यील्ड 4.4 फीसदी

NTPC का बिजनेस मॉडल रेगुलेटेड है, जिससे इसकी आय स्थिर रहती है, जबकि GAIL का गैस पाइपलाइन नेटवर्क इसे लंबी अवधि की कमाई का भरोसा देता है.

क्यों खास हैं ये डिविडेंड स्टॉक्स

इन स्टॉक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि:

  • हर साल नियमित डिविडेंड मिलता है
  • मजबूत और स्थिर बिजनेस मॉडल होता है
  • लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन होता है
  • बाजार गिरने पर भी आय जारी रहती है

यह भी पढ़ें: इस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! ₹225 करोड़ के निवेश का ऐलान, घर-घर में यूज होता है कंपनी का प्रोडक्ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.