कौन हैं Neal Katyal? भारतीय मूल के इस वकील ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप को कैसे दी मात, पहले भी दे चुके हैं चुनौती
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले को रद्द कर दिया है. इस मामले में Neal Katyal ने ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में जोरदार दलीलें दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने अधिकारों का इस्तेमाल मनमाने तरीके से नहीं कर सकते. इस फैसले के बाद Neal Katyal एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
Neal Katyal: अमेरिका की राजनीति और कानून की दुनिया में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है. यह नाम है Neal Katyal. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले को रद्द कर दिया है. इस मामले में Neal Katyal ने ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में जोरदार दलीलें दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने अधिकारों का इस्तेमाल मनमाने तरीके से नहीं कर सकते.
इस फैसले के बाद Neal Katyal एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. खास बात यह है कि उनका भारतीय मूल से भी संबंध है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि Neal Katyal कौन हैं और उन्होंने ट्रंप के खिलाफ कैसे केस जीता. आइए विस्तार से उनकी पूरी कहानी को समझते हैं.
भारतीय मूल से जुड़ा है संबंध
Neal Katyal का जन्म अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था. उनके माता-पिता भारत से गए थे. उनके पिता इंजीनियर हैं और मां डॉक्टर हैं. यानी उनका परिवार शिक्षा और प्रोफेशन के क्षेत्र में मजबूत रहा है. Neal Katyal ने Dartmouth College और Yale Law School से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के जज Stephen Breyer के साथ काम किया. यह उनके करियर की बड़ी शुरुआत मानी जाती है.
कानून के बड़े विशेषज्ञ
Neal Katyal इस समय Milbank LLP नाम की लॉ फर्म में पार्टनर हैं. साथ ही वह Georgetown University में प्रोफेसर भी हैं. उन्हें संविधान और बड़े कानूनी मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है. Neal Katyal अमेरिका सरकार में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. साल 2010 में उन्हें Acting Solicitor General बनाया गया था. इस पद पर रहते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा बड़े मामलों में दलीलें दी हैं.
ट्रंप के खिलाफ भी लड़ चुके हैं केस
Neal Katyal पहले भी डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं. साल 2017 में उन्होंने ट्रंप के ट्रैवल बैन के खिलाफ केस लड़ा था. इसके अलावा उन्होंने कई अहम मामलों में सरकार और संविधान का बचाव किया है. Neal Katyal को कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं. उन्हें अमेरिका के न्याय विभाग का सबसे बड़ा सम्मान भी मिला है. उन्हें 2017 और 2023 में ‘Litigator of the Year’ चुना गया. Forbes ने भी उन्हें टॉप वकीलों की सूची में शामिल किया है.
ये भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ गैरकानूनी करार, भारत को बड़ी राहत? GTRI बोला- 55% निर्यात पर खत्म हो सकता है 18% शुल्क
