Bajaj Chetak C25 vs Hero Vida VX2 Plus vs TVS Orbiter: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट; यहां चेक करें पूरी डिटेल

स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल के बढ़ते दाम और सस्ते चलने की वजह से लोग अब ई-स्कूटर की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं. ऐसे में कंपनियां भी नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. Bajaj, Hero और TVS जैसी बड़ी कंपनियां इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं.

बजाज चेतक 3001 या टीवीएस ऑर्बिटर Image Credit:

Bajaj Chetak C25 vs Hero Vida VX2 Plus vs TVS Orbiter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल के बढ़ते दाम और सस्ते चलने की वजह से लोग अब ई-स्कूटर की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं. ऐसे में कंपनियां भी नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. Bajaj, Hero और TVS जैसी बड़ी कंपनियां इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं. Bajaj Chetak C25, Hero Vida VX2 Plus और TVS Orbiter तीन ऐसे स्कूटर हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन सा स्कूटर आपके लिए सही रहेगा.

Bajaj Chetak C25

Bajaj Chetak C25 का डिजाइन काफी क्लासिक है. इसमें मेटल बॉडी मिलती है, जिससे यह मजबूत लगता है. इसका मोटर 2.2 kW का है. स्कूटर हल्का है, इसलिए ट्रैफिक में चलाना आसान है. इसमें LED लाइट और रिवर्स मोड जैसे फीचर मिलते हैं. लेकिन इसकी टॉप स्पीड सिर्फ 60 km/h है, इसलिए हाईवे के लिए सही नहीं है. पीछे बैठने वाले के लिए सीट ज्यादा आरामदायक नहीं है. साथ ही इसमें सामान रखने की जगह भी कम है.

Hero Vida VX2 Plus

Hero Vida VX2 Plus कीमत के हिसाब से काफी अच्छा स्कूटर है. इसकी कीमत कम है और इसमें हटाने वाली बैटरी मिलती है, जिसे घर पर चार्ज किया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है और एक बार चार्ज में करीब 100 km चलता है. इसमें TFT स्क्रीन, मोबाइल कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. लेकिन इसकी क्वालिटी थोड़ी कमजोर लगती है. सस्पेंशन सख्त है, जिससे आराम कम मिलता है. छोटे शहरों में सर्विस सेंटर भी कम हैं.

TVS Orbiter

TVS Orbiter का डिजाइन थोड़ा अलग और प्रीमियम लगता है. इसकी रेंज 158 km तक बताई गई है, जो इस सेगमेंट में काफी ज्यादा है. इसमें बड़ा सीट और ज्यादा स्टोरेज मिलता है. इसमें USB चार्जिंग, कनेक्टेड टेक, क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं. लेकिन इसका मोटर ज्यादा पावरफुल नहीं है, जिससे तेज स्पीड पर दम कम लगता है. इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं है, जो कमी मानी जा सकती है.

स्कूटरव्हीलबेसग्राउंड क्लियरेंससीट हाइटसीट लंबाईवजनस्टोरेज
Bajaj Chetak C251225 mm170 mm763 mm107 kg25 लीटर
Vida VX2 Plus1335 mm155 mm777 mm851 mm115 kg27.2 लीटर
TVS Orbiter165 mm760 mm845 mm112 kg
TVS iQube 2.2kWh1301 mm157 mm770 mm110 kg30 लीटर
OLA S1X 2kWh1359 mm160 mm791 mm749 mm105 kg34 लीटर
Honda QC11275 mm169 mm704 mm89.5 kg26 लीटर
स्कूटरबैटरीरेंजपावरटॉप स्पीडचार्जिंग टाइमकीमत
Bajaj Chetak C252.5 kWh113 km2.95 bhp60 km/h2 घंटे 25 मिनट₹87,100
Vida VX2 Plus3.4 kWh142 km8.15 bhp80 km/h4 घंटे 13 मिनट / 60 मिनट (फास्ट)₹94,800
TVS Orbiter3.1 kWh158 km3.35 bhp68 km/h4 घंटे 10 मिनट₹99,900
TVS iQube 2.2kWh2.2 kWh94 km5.9 bhp75 km/h2 घंटे 45 मिनट₹94,434
OLA S1X 2kWh2 kWh108 km9.39 bhp101 km/h4 घंटे 50 मिनट₹82,999
Honda QC11.5 kWh80 km2.4 bhp50 km/h4 घंटे 30 मिनट₹90,020 (All prices Ex show room)

इसे भी पढ़ें: IT सेक्टर से भारी निकासी, इंफ्रा-फाइनेंशियल शेयरों में बढ़ा निवेश; 15 दिन में FIIs ने कहां बढ़ाया और घटाया पैसा