TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस दिन से शुरू हो रही है महिंद्रा की XEV 9e, BE 6 की बुकिंग, जानें कीमत और सारी डिटेल्स

59 kWh की बैटरी वाले पैक टू वेरिएंट की कीमत BE 6 के लिए 21.90 लाख रुपये और XEV 9e के लिए 24.90 लाख रुपये है, जिसकी डिलीवरी जुलाई 2025 में शुरू होगी. यह वेरिएंट केवल 59 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है और इसमें बड़ा 79 kWh बैटरी पैक नहीं मिलता है.

XEV 9e कीमत और फीचर्स जानें. Image Credit: https://www.mahindraelectricsuv.com/

अगर महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी XEV 9e और BE 6 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी XEV 9e और BE 6 की नौ वेरिएंट में बुकिंग 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी. कंपनी ने यह कदम कस्टमर्स की जरबरदस्त डिमांड के बाद उठाया है.

6 फरवरी को सुबह 10 बजे से महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की वेबसाइट mahindraelectricsuv.com पर जाकर कस्टमर्स अपनी पसंदीदा मॉडल और वेरिएंट का सलेक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा वे बुकिंग प्रोसेस को भी शुरू कर सकते हैं. खास बात यह है कि कंपनी की यह फैसिलिटी कस्टमर्स को अपनी पसंदीदा एसयूवी को पहले से ही बुक करने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें- Zepto करेगी Skoda Kylaq की डिलिवरी, क्‍या 10 मिनट में हो पाएगा मुमकिन?

महिंद्रा की क्या है खास योजना

महिंद्रा ने डिमांड को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक एसयूवी सीरीज का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है, ताकि कारों की डिलीवरी समय पर किसा जा सके. BE 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जो बेस पैक वन वेरिएंट के लिए है. इसमें 59 किलोवाट-आवर बैटरी है. वहीं, XEV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसी पैक के लिए है.

जो कस्टमर्स पैक वन वेरिएंट के साथ बड़ी 79 किलोवाट-आवर बैटरी का विकल्प चुनते हैं, तो उनके लिए BE 6 की कीमत 20.50 लाख रुपये होगी. हालांकि, यह विकल्प XEV 9e के लिए उपलब्ध नहीं है. पैक 1 वेरिएंट्स की डिलीवरी अगस्त 2025 से शुरू होगी.

पैक थ्री सेलेक्ट वेरिएंट की डिलीवरी

पैक थ्री सेलेक्ट 59 kWh बैटरी पैक वाला है. BE 6 की कीमत 24.50 लाख रुपये है जबकि XEV 9e की कीमत 27.90 लाख रुपये है. पैक थ्री सेलेक्ट वेरिएंट की डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी. टॉप ऑफ द लाइन वेरिएंट, जो पैक थ्री के अंतर्गत आते हैं और जिनमें केवल 79 kWh का विकल्प मिलता है, BE 6 की कीमत 26.90 लाख रुपये है. जबकि XEV 9e की कीमत 30.50 लाख रुपये है. इसकी डिलीवरी मार्च 2025 के मध्य में शुरू होगी.

ये भी पढ़ें- 2024 में 27 नए विदेशी रिटेल ब्रांड्स की भारत में एंट्री, दिल्ली और मुंबई में सबसे ज्यादा स्टोर्स

चार्जिंग और प्राइस डिटेल्स

  • एक्स-शोरूम कीमत में चार्जर और इंस्टॉलेशन लागत शामिल नहीं है.
  • 7.2 kW चार्जर के लिए अलग से 50,000 रुपये देने पड़ेंगे.
  • 11.2 kW चार्जर अलग से 75,000 रुपये देने पड़ेंगे.
  • संस्थागत ऑर्डर (दो या अधिक वाहन) वैकल्पिक चार्जर के साथ आते हैं.
  • डिलीवरी के समय फाइलन प्राइसिंग सभी वेरिएंट पर लागू होगी.