TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

DL, RC को आधार से करना होगा लिंक, सरकार ला रही नया नियम; नहीं बच पाएंगे चालान से

कई बार ऐसा लगता है कि फोन नंबर और पता बदलकर चालान से बचा जा सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. सरकार जल्द ही एक नया नियम लाने वाली है, जिसमें गाड़ी मालिकों और जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं, उन्हें आधार से लिंक करना जरूरी होगा. इसके लिए सड़क परिवहन मंत्रालय सख्त नियम बनाने पर काम कर रहा है.

ट्रैफिक चालान Image Credit: Getty Images

अब अपना मोबाइल नंबर बदलकर या नया पता बदलकर जुर्माना से बचने का दिन खत्म होने वाला है. क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय एक नए नियम पर विचार कर रहा है, जिसके तहत गाड़ी मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को अपना आधार से जुड़ा एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा. अगर आपके पास कार, बाइक या कोई भी मोटर वाहन है, तो सरकार जल्द ही आपसे अपने एड्रेस डिटेल अपडेट करने और उन्हें आधार से लिंक करने के लिए कह सकती है.

इसका मतलब है कि अगर आपको ई-चालान मिलता है और आपको लगता है कि आप इसे अनदेखा करके बच सकते हैं, तो ऐसा नहीं होने वाला है. अधिकारी नियमों को सख्त बनाने पर काम कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर वाहन मालिक और चालक का पता लगाया जा सके.

क्यों बनाया जा रहा नियम

लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं और बच निकलते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 12,000 करोड़ से ज़्यादा का जुर्माना अभी तक नहीं चुकाया गया है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण डेटाबेस में 60, 70 और यहां तक कि 90 के दशक की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस भरे पड़े हैं. इनमें से कई रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर, आधार लिंक या अपडेट किए गए पते नहीं हैं.

सही जानकारी न होने के कारण यातायात नियमों को लागू करने में मुश्किल हो रही है. कई बार लोग फाइन से बचने के लिए अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं या नए लाइसेंस के लिए आवेदन कर देते हैं. इस खामी के कारण सरकार नियम तोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए सख्त नियमों पर विचार कर रही है.

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप 5 AI स्टॉक्स, जो DeepSeek के बाद से नजर में, जानें काम

क्या होगा बदलाव

यदि यह नियम लागू हो जाता है, तो सभी वाहन मालिक और ड्राइविंग लाइसेंस वाले लोगों को आधार से जुड़ी जानकारी (पता, मोबाइल नंबर आदि) अपडेट करना होगा. साथ ही यह भी तय करना होगा कि गाड़ी रजिस्ट्रेशन और सारथी (ड्राइविंग लाइसेंस) डेटाबेस पर सभी संपर्क जानकारी सही है. साथ ही अगर फाइन नहीं जमा किया है, तो मुश्किल हो सकती है.