Creta को मिलेगी चुनौती! दिवाली से पहले आ रही 3 नई SUV; बाजार में बढ़ेगी हलचल

भारत के मिड साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला तेज होने वाला है, जहां Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए Volkswagen, Nissan और Renault अपनी नई SUVs लॉन्च करने जा रही हैं. Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट 9 अप्रैल को आएगी, जबकि Nissan Tekton अप्रैल के अंत तक लॉन्च हो सकती है. वहीं Renault Duster Hybrid दिवाली के आसपास बाजार में एंट्री करेगी.

हुंडई क्रेटा Image Credit: www.hyundai.com

Hyundai Creta Rivals: भारत के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इस साल जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और आने वाले महीनों में यह मुकाबला और भी तेज होने वाला है. Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए Volkswagen, Nissan और Renault अपनी नई SUV लॉन्च करने जा रही हैं. खास बात यह है कि ये सभी मॉडल दिवाली से पहले भारतीय बाजार में एंट्री करेंगे, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प होंगे और कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी.

नई Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट: लुक और फीचर्स में बड़ा बदलाव

Volkswagen Taigun को 9 अप्रैल को नए अवतार में लॉन्च किया जाएगा. इस फेसलिफ्ट का लंबे समय से इंतजार था. नई Taigun के एक्सटीरियर में फ्रंट और रियर दोनों तरफ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और नए डिजाइन के बंपर इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है, जिससे माइलेज में करीब 1 km प्रति लीटर तक सुधार हो सकता है.

Nissan Tekton: दमदार डिजाइन के साथ वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक, Nissan Tekton को अप्रैल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. यह SUV पुराने Nissan Terrano का उत्तराधिकारी होगी. Tekton को Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न होगा.

इसमें शार्प हेडलैम्प, नई ग्रिल और 18 इंच अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. इंजन विकल्पों में 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है, जिससे यह परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस दोनों में बेहतर साबित हो सकती है.

Renault Duster Hybrid: माइलेज और टेक्नोलॉजी पर फोकस

Renault Duster Hybrid को दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. यह SUV खास तौर पर माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी पर फोकस करेगी. इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी दी जाएगी.

कंपनी का दावा है कि यह SUV शहर में 80 फीसदी तक समय EV मोड में चल सकती है, जिससे फ्यूल की बचत लगभग 40 फीसदी तक हो सकती है. साथ ही इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1000 किलोमीटर तक हो सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है.

यह भी पढ़ें: 3 हफ्ते में ₹26000 करोड़ तक का झटका झेल चुका US, फाइटर जेट से ड्रोन तक; ईरान युद्ध से भारी नुकसान में अमेरिका