मारुति कारों पर बंपर छूट! ₹2.15 लाख तक सस्ती हुई Invicto, Baleno, Grand Vitara, जानें पूरा ऑफर
अप्रैल 2026 में Maruti Suzuki अपनी Nexa रेंज पर ₹2.15 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है. Invicto, Grand Vitara, Baleno और Ignis जैसे मॉडल्स पर भारी बचत का मौका है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 30 अप्रैल तक ही मान्य रहेगा.

अगर आप इस महीने नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अप्रैल 2026 में अपनी प्रीमियम नेक्सा (Nexa) रेंज पर ₹2.15 लाख तक के बंपर ऑफर्स दे रही है. यह छूट इग्निस और बलेनो से लेकर ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसे मॉडल्स पर उपलब्ध है.
कंपनी का यह ऑफर वित्त वर्ष 2026 में इसके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है. पिछले साल मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में 18,23,129 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जो सालाना आधार पर 3.54% की वृद्धि दर्शाती है.
इनविक्टो और ग्रैंड विटारा पर सबसे बड़ी बचत
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति के प्रीमियम लाइन-अप में सबसे ज्यादा फायदा ‘इनविक्टो’ (Invicto) खरीदने वालों को हो रहा है, जिस पर ₹2.15 लाख तक की बचत की जा सकती है. वहीं, हाइब्रिड और एसयूवी के शौकीनों के लिए ‘ग्रैंड विटारा’ पर भी ₹1.07 लाख तक के भारी डिस्काउंट का विकल्प मौजूद है.
इन ऑफर्स में कंज्यूमर ऑफर, स्पेशल डीलर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर जैसे कई लाभ शामिल किए गए हैं. ध्यान रहे कि ये छूट अलग-अलग वेरिएंट और शहर के आधार पर भिन्न हो सकती हैं.
एरेना मॉडल्स और अन्य कारों पर भी है छूट
सिर्फ नेक्सा ही नहीं, बल्कि मारुति अपने एरेना (Arena) चैनल के मॉडल्स जैसे ऑल्टो K10, स्विफ्ट और डिजायर पर भी ₹45,000 तक की छूट दे रही है. नेक्सा रेंज में फ्रोंक्स पर ₹55,000 और जिम्नी जैसी ऑफ-रोडर पर ₹50,000 तक की बचत का मौका है.
रिपोर्ट में डीलर्स के हवाले से जानकारी दी गई है कि ये सभी ऑफर्स केवल 30 अप्रैल 2026 तक ही मान्य हैं. नीचे दी गई टेबल से आप समझ सकते हैं कि किस मॉडल पर कितनी अधिकतम छूट मिल रही है:
| मॉडल (Model) | कुल ऑफर्स (₹ तक) |
| मारुति सुजुकी इनविक्टो | ₹ 2.15 लाख |
| मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा | ₹ 1.07 लाख |
| मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | ₹ 55,000 |
| मारुति सुजुकी इग्निस | ₹ 50,000 |
| मारुति सुजुकी जिम्नी | ₹ 50,000 |
| मारुति सुजुकी XL6 | ₹ 50,000 |
| मारुति सुजुकी बलेनो | ₹ 40,000 |