अगले हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, इन राज्यों में छुट्टी; जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर
19 अप्रैल को रविवार और परशुराम जयंती के चलते देशभर में बैंक बंद हैं. RBI कैलेंडर के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में त्योहार और चुनाव के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, हालांकि डिजिटल सर्विसेज सामान्य रूप से जारी रहेंगी. जानें डिटेल्स.
Bank Holiday Calendar: देशभर में आज यानी 19 अप्रैल को बैंक बंद हैं. हालांकि इसकी मुख्य वजह रविवार है, क्योंकि हर हफ्ते इस दिन सभी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं. इसी दिन महर्षि परशुराम जयंती भी मनाई जा रही है, जिसके चलते आमतौर पर छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बैंक छुट्टी पर रहते हैं. लेकिन इस बार यह त्योहार रविवार के साथ पड़ने के कारण पहले से ही राष्ट्रीय स्तर पर बैंक बंद हैं.
क्या है RBI का नियम?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और निजी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं. इसमें कमर्शियल बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक, रीजनल रूरल बैंक (RRB), स्मॉल फाइनेंस बैंक और लोकल एरिया बैंक सभी शामिल होते हैं. इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के आधार पर भी बैंक छुट्टियां तय की जाती हैं.
20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक, इन राज्यों में बैंक बंद
अगर आने वाले हफ्ते की बात करें, तो 20 अप्रैल 2026 को कर्नाटक में बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के चलते बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चलते पूरे राज्य में बैंक बंद रहेंगे. इसी दिन पश्चिम बंगाल में भी पहले चरण का मतदान होगा, इसलिए जिन क्षेत्रों में वोटिंग होगी, वहां बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
दो दिन बंद रहेंगे बैंक
इसके बाद 25 अप्रैल को पूरे देश में चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे और 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण फिर से सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यानी लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी और फिर 27 अप्रैल से सामान्य कामकाज शुरू होगा. 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान होगा, जिसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे.
इन सर्विसेज पर कोई असर नहीं!
हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता. RTGS और NEFT जैसी सुविधाएं, जो एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल होती हैं, 24 घंटे और सातों दिन चालू रहती हैं. दिसंबर 2020 से यह व्यवस्था लागू है, जिससे ग्राहकों को किसी भी दिन और किसी भी समय पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है.
ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सेवाएं भी पूरी तरह से चालू रहती हैं. ग्राहक घर बैठे ही पैसे भेज सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं, लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं या चेकबुक की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. इसके अलावा ATM भी खुले रहते हैं, जहां से लोग आसानी से नकदी निकाल या जमा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बीमा के बाद पेंशन सेक्टर में भी 100% विदेशी निवेश की तैयारी में सरकार, इस सेशन में आ सकता है बड़ा बिल
Latest Stories
कोयले से बनेगा नया ईंधन, हर साल 4.04 बिलियन डॉलर की होगी बचत, LPG में 20% ब्लेंडिंग से बदल जाएगी भारत की तस्वीर
ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत के अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा कोई असर, FY27 में 7 फीसदी रह सकती है ग्रोथ रेट, रिपोर्ट में दावा
समंदर के सिकंदरों के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! ₹12,980 करोड़ के ‘मरीन इंश्योरेंस पूल’ का ऐलान
