Bank Holidays: आज महावीर जयंती से लेकर गुड फ्राइडे तक छुट्टियों की बहार, जल्‍द निपटा लें काम, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच महावीर जयंती से लेकर गुड फ्राइडे और वीकेंड के कारण कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहेंगे. इसलिए लगभग पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, इसलिए जरूरी काम छुट्टियों से पहले निपटाना बेहतर रहेगा.

बैंक अवकाश Image Credit: tv9 bharatvarsh

Bank Holidays Alert: अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल 31 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच देशभर में अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. त्योहारों, वार्षिक क्लोजिंग और वीकेंड के चलते यह हफ्ता बैंकिंग के लिहाज से काफी छोटा रहने वाला है. आज जहां, 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं इसके बाद 1 अप्रैल को ‘एनुअल क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स’ के कारण लगभग पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ऐसे में अपने बैंकिंग संबंधित काम छुट्टियों की लिस्‍ट देखकर प्‍लान करें.

कब-कब रहेंगी छुट्टियां?

  • 2 अप्रैल को केरल में मौंडी थर्सडे की छुट्टी रहेगी.
  • 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 अप्रैल को रविवार होने की वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंकिंग से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे.
  • इस तरह अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों को मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते बैंक 5 दिन तक बंद रहेंगे. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी राज्यों में हर दिन छुट्टी नहीं होगी, क्योंकि बैंक हॉलिडे राज्य और स्थानीय त्योहारों के अनुसार तय होते हैं.

तीन कैटेगरी में बंटी हैं छुट्टियां?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है. जिनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे और अकाउंट क्लोजिंग डे शामिल है. इसके अलावा, बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. रविवार को देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहता है.

यह भी पढ़ें: डिविडेंड देने में सबकी बाप हैं ये 2 कंपनियां, कर्ज भी बेहद कम, 37% तक नीचे ट्रेड कर रहे इन स्‍टॉक्‍स में क्‍या दांव लगाना फायदेमंद

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, ATM, फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं. ऐसे में जो लोग चेक क्लियरेंस, कैश जमा या किसी ब्रांच से जुड़ा जरूरी काम करना चाहते हैं वे छुट्टियों से पहले ही अपना काम निपटा काम लें.