₹100 से सस्ते शेयर पर रखें नजर, इस सरकारी नवरत्न कंपनी को मिला विदेश से बड़ा प्रोजेक्ट, किफायती घरों का करेगी निर्माण
NBCC (India) Ltd को सेशेल्स में 1,008 किफायती घरों के निर्माण बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जिससे कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है. शेयर का भाव 100 रुपये से नीचे है. इसके शेयर ने हाल में गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए ऑर्डर के बाद इसमें कुछ हलचल देखने को मिल सकती है.
NBCC (India) Bags Order: भारत की सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को विदेश में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. Seychelles ने कंपनी को 1,008 किफायती घरों के निर्माण प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट में NBCC को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) के तौर पर नियुक्त किया जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 75 मिलियन डॉलर है, जिसे भारत के एक्सिम बैंक की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत फंड किया जाएगा. कपनी को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से भारत और Seychelles के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग और मजबूत होगा.
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत NBCC प्लानिंग, डिजाइन और प्रोक्योरमेंट से लेकर पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभालेगी. साथ ही हाउसिंग के साथ जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) भी विकसित किया जाएगा. कंपनी को मिले इस बड़े डील से शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है. हालांकि अभी तक शेयर बाजार में NBCC का प्रदर्शन कमजोर रहा.
शेयर का हाल
30 मार्च को शेयर 79.50 रुपये पर खुला, 80.66 रुपये का हाई बनाया और 77.18 रुपये तक फिसला. अंत में यह 77.52 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 80.53 रुपये से नीचे है.
लंबी अवधि के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शेयर में कमजोरी बनी हुई है. साल 2026 में अब तक यह करीब 36.33% गिर चुका है, जबकि एक साल में इसमें 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि 3 साल में इसने 230 फीसदी और 5 साल में 143 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
कंपनी का कामकाज
NBCC (India) Ltd हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्रालय के तहत एक नवरत्न कंपनी है, जो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, EPC और रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती है. कंपनी ने देश और विदेश में कई बड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिविडेंड देने में सबकी बाप हैं ये 2 कंपनियां, कर्ज भी बेहद कम, 37% तक नीचे ट्रेड कर रहे इन स्टॉक्स में क्या दांव लगाना फायदेमंद
इस AI स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! फिर भी शेयरों में गिरावट, FIIs ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹20 से कम
Nifty Outlook 1 April: चार्ट में लोअर टॉप-लोअर बॉटम का पैटर्न, अभी और टूटेगा निफ्टी? जानें एक्सपर्ट की राय
