इस AI स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! फिर भी शेयरों में गिरावट, FIIs ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹20 से कम
कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 33.15 रुपये और लो 13.00 रुपये रहा है. मौजूदा भाव 13.24 रुपये पर यह शेयर अपने 52 हफ्तों के लो से करीब 1.85 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 691 करोड़ रुपये है. वहीं, दिसंबर 2025 तिमाही में FII/FPI की हिस्सेदारी 0.96 प्रतिशत से बढ़कर 1.21 प्रतिशत हो गई है.
सोमवार, 30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच कई स्टॉक्स दबाव में रहे. इसी माहौल में Kellton Tech Solutions का शेयर भी 6.96 प्रतिशत गिरकर 13.24 रुपये पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 2.14 प्रतिशत टूटकर 22,331 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, Kellton Tech Solutions के लिए एक पॉजिटिव खबर आई थी. खबर रेटिंग को लेकर थी. इसके अलावा, दिसंबर तिमाही में इस स्टॉक में विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
ICRA ने बढ़ाई रेटिंग
Kellton Tech Solutions के लिए एक पॉजिटिव खबर यह रही कि ICRA ने कंपनी की लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB+ से बढ़ाकर A- (स्टेबल) कर दिया है. इस अपग्रेड का मतलब है कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति और क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार हुआ है. ICRA के अनुसार, कंपनी की लगातार ग्रोथ, बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट और संतुलित कर्ज स्तर ने इस अपग्रेड में अहम भूमिका निभाई है.
बिजनेस में मजबूती के संकेत
रेटिंग एजेंसी ने यह भी बताया कि Kellton Tech का क्लाइंट बेस काफी मजबूत और विविध है. पिछले दो सालों में कंपनी की 80 प्रतिशत से ज्यादा कमाई पुराने ग्राहकों से आई है, जो बिजनेस में स्थिरता दिखाता है. साथ ही, कंपनी को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस जैसे सेक्टर्स में लगातार डिमांड मिल रही है, जिससे आगे ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है.
कंपनी क्या करती है?
Kellton Tech Solutions एक टेक्नोलॉजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी है, जो AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग जैसी सेवाएं देती है. कंपनी अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया समेत कई देशों में काम करती है और अलग-अलग इंडस्ट्री के क्लाइंट्स को डिजिटल सॉल्यूशंस देती है.
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 33.15 रुपये और लो 13.00 रुपये रहा है. मौजूदा भाव 13.24 रुपये पर यह शेयर अपने 52 हफ्तों के लो से करीब 1.85 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 691 करोड़ रुपये है. वहीं, दिसंबर 2025 तिमाही में FII/FPI की हिस्सेदारी 0.96 प्रतिशत से बढ़कर 1.21 प्रतिशत हो गई है.
इसे भी पढ़ें- बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook 1 April: चार्ट में लोअर टॉप-लोअर बॉटम का पैटर्न, अभी और टूटेगा निफ्टी? जानें एक्सपर्ट की राय
बाजार में हाहाकार! निफ्टी गिरते ही ‘Magnificent 7’ धड़ाम! निवेशकों के 3.28 लाख करोड़ रुपये डूबे
हफ्ते भर में भागेंगे ये 3 स्टॉक! Choice Broking का दावा- मिलेगा तगड़ा रिटर्न, रडार पर रखें शेयर
