Nifty Outlook 1 April: चार्ट में लोअर टॉप-लोअर बॉटम का पैटर्न, अभी और टूटेगा निफ्टी? जानें एक्सपर्ट की राय
निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है. इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज और 22,471 के स्तर के नीचे ट्रेड कर रहा है. ऊपर की तरफ 22,800 अब बड़ा रेजिस्टेंस बन चुका है. वहीं नीचे की तरफ 21,700–21,900 का जोन मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है.
भारतीय शेयर बाजार में 30 मार्च को जोरदार गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,635 अंक टूटकर 71,947 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 488 अंक गिरकर 22,331 के स्तर पर आ गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली रही, जहां 3,400 से ज्यादा शेयर गिरावट में बंद हुए. सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में 2 से 4 प्रतिशत तक की गिरावट रही. अब सवाल ये है कि ऐसे बाजार में निफ्टी के लिए बुधवार को क्या स्ट्रैटेजी हो? दरअसल, मंगलवार को बाजार बंद है, इस नाते निवेशकों की नजर बुधवार के बाजार पर है.
बाजार में लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बाजार में बड़ी गिरावट आई है. निफ्टी ने शुरुआत में रिकवरी की कोशिश की, लेकिन वह टिक नहीं पाई और आखिर में बाजार नीचे बंद हुआ. डेली चार्ट पर लंबी बेयर कैंडल बनी है, जो हाल की तेजी के बाद तेज गिरावट का संकेत देती है. बाजार में लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न जारी है, जो कमजोरी को दर्शाता है. उनका कहना है कि 22,500 के नीचे फिसलने के बाद निफ्टी अब 22,000–21,900 तक जा सकता है. ऊपर की तरफ 22,500 मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा.
शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर
HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह के अनुसार, निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है. इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज और 22,471 के स्तर के नीचे ट्रेड कर रहा है. ऊपर की तरफ 22,800 अब बड़ा रेजिस्टेंस बन चुका है. वहीं नीचे की तरफ 21,700–21,900 का जोन मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है.
निफ्टी अभी भी कमजोर
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रुपक डे के मुताबिक, निफ्टी अभी कमजोर है. US और Iran के बयान बाजार में बिकवाली को सपोर्ट दे रहे हैं. निफ्टी लगभग 90 प्रतिशत पिछली तेजी को रिट्रेस कर चुका है. हालांकि, डेली चार्ट पर एक हिडन पॉजिटिव डाइवर्जेंस RSI में नजर आ रहा है, जो बुधवार से संभावित रिकवरी का संकेत देता है. रुपक के अनुसार, 22,200 निचला महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल है, जहां से बाजार में मजबूत रैली की संभावना है. अगर निफ्टी 22,200 के नीचे जाता है, तो बुलिश रिवर्सल का व्यू नकारा जाएगा.
इसे भी पढ़ें- बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस AI स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! फिर भी शेयरों में गिरावट, FIIs ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹20 से कम
बाजार में हाहाकार! निफ्टी गिरते ही ‘Magnificent 7’ धड़ाम! निवेशकों के 3.28 लाख करोड़ रुपये डूबे
हफ्ते भर में भागेंगे ये 3 स्टॉक! Choice Broking का दावा- मिलेगा तगड़ा रिटर्न, रडार पर रखें शेयर
