Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Business News updates LIVE: MCX पर चांदी 7000 रुपये उछली, सोना 1600 रुपये महंगा

बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है, निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ और गोल्ड-सिल्वर ETF में जबरदस्त निवेश से AUM ₹3 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया. वहीं आज महिंद्रा, LG समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजों के चलते इन शेयरों में हलचल रहने की उम्मीद है, जिससे बाजार में स्टॉक से जुड़े एक्शन देखने को मिल सकते हैं.

स्टॉक्स Image Credit: canva/chatgpt AI image

Summary

  1. नतीजे के बाद उछले ब्रिटानिया के शेयर
  2. MCX पर चांदी 7000 रुपये उछली, सोना 1600 रुपये महंगा
  3. 12 फरवरी को हड़ताल के बाद भी खुले रहेंगे ये 9 बैंक
  4. टाइटन में तेजी
  5. India-US trade deal: फैक्टशीट में अहम बदलाव

Live Coverage

The liveblog has ended.
  • Feb 11 2026 11:52 AM IST

    नतीजे के बाद उछले ब्रिटानिया के शेयर

    ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. इसकी घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 4% की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का राजस्व (Revenue) ₹4,969.8 करोड़ रहा, यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.2% की वृद्धि दर्शाता है. EBITDA में साल-दर-साल 16% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹980.3 करोड़ रहा, जो अनुमानित ₹972 करोड़ से अधिक है. साथ ही, ऑपरेटिंग मार्जिन 18.4% से बढ़कर 19.7% हो गया. इसकाग्रॉस मार्जिन में 450 बेसिस पॉइंट्स का सुधार आया है.

  • Feb 11 2026 11:06 AM IST

    MCX पर चांदी 7000 रुपये उछली, सोना 1600 रुपये महंगा

    अमेरिका के कमजोर कंज्यूमर डेटा के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया. MCX पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा करीब 6970 रुपये चढ़कर 2,59,418 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी सोना 1633 रुपये बढ़कर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बॉन्ड यील्ड घटने से बुलियन को सपोर्ट मिला है.

  • Feb 11 2026 10:19 AM IST

    12 फरवरी को हड़ताल के बाद भी खुले रहेंगे ये 9 बैंक

    12 फरवरी को ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के आह्वान पर देशभर में एक दिवसीय बैंक हड़ताल होगी, जिसके चलते कई सरकारी, विदेशी और ओल्ड जेनरेशन प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रमुख हैं.

    हालांकि न्यू जेनरेशन प्राइवेट बैंक जैसे HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, IndusInd Bank, Kotak Mahindra Bank, Yes Bank, IDFC First Bank, Bandhan Bank और RBL Bank इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और इनके कामकाज सामान्य रहेंगे. बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल की मुख्य वजह सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार नए श्रम कानूनों का विरोध है, जिनके बारे में यूनियनों का कहना है कि ये कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करते हैं. साथ ही कर्मचारी बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और 5-डे वर्क वीक की मांग भी कर रहे हैं.

    वहीं राहत की बात यह है कि हड़ताल के दौरान UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, NEFT, RTGS, IMPS, ATM से नकद निकासी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड भुगतान, डिजिटल वॉलेट, ऑनलाइन बिल भुगतान, ऑटो-डेबिट और EMI जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, हालांकि कुछ एटीएम में नकदी की कमी हो सकती है.

  • Feb 11 2026 09:48 AM IST

    टाइटन में तेजी

    टाइटन कंपनी ने तीसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 60.8 फीसदी बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,047 करोड़ रुपये था. नतीजों के चलते टाइटन के शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 4,312 रुपये के स्तर तक पहुंच गया.

  • Feb 11 2026 09:15 AM IST

    India-US trade deal: फैक्टशीट में अहम बदलाव

    भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में घोषित ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लेकर अब नया मोड़ आ गया है. अमेरिका ने इस डील से जुड़ी अपनी फैक्टशीट में कई अहम बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा बदलाव दालों के जिक्र को हटाने से जुड़ा है. इसके साथ ही भारत की ओर से 500 अरब डॉलर की खरीद को लेकर भाषा भी बदली गई है. पहले जहां इसे पक्की प्रतिबद्धता (commitment) कहा गया था अब इसे केवल इरादा (intent) बताया गया है. इस बदलाव के बाद समझौते की शर्तों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

  • Feb 11 2026 08:30 AM IST

    Business News updates LIVE: P&G Health के डिविडेंड के लिए आज है निवेश का आखिरी मौका

    Procter & Gamble Health Ltd. के शेयर बुधवार को निवेशकों के लिए अहम रहने वाले हैं, क्योंकि डिविडेंड के लिए पात्र बनने का यही आखिरी दिन है. कंपनी ने 160 रुपये प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड घोषित किया है, जिसमें 50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड शामिल है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी तय की गई है. भारत के T+1 सेटलमेंट सिस्टम के अनुसार, 12 फरवरी को खरीदे गए शेयर डिविडेंड के लिए योग्य नहीं होंगे, ऐसे में 11 फरवरी तक शेयर रखने वाले निवेशक ही इसका लाभ उठा पाएंगे. यानी आज निवेशकों के पास निवेश का आखिरी मौका है.

  • Feb 11 2026 08:14 AM IST

    Bank strike: 12 फरवरी को बैंक हड़ताल

    SBI समेत कई बड़े बैंकों ने 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंकों के मुताबिक हड़ताल के दिन शाखाएं खुली रह सकती हैं क्योंकि कोई आधिकारिक अवकाश नहीं है, लेकिन कामकाज और सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित हो सकती हैं. SBI और Bank of Baroda ने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले निपटाने की सलाह दी है.

  • Feb 11 2026 07:25 AM IST

    Gold-Silver ETF: निवेशकों की बढ़ी दिलचस्‍पी

    गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. जनवरी 2026 में इन ETFs का संयुक्त एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹3 लाख करोड़ के पार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में जहां इनका AUM करीब ₹1 लाख करोड़ था, वहीं सिर्फ पांच महीनों में यह लगभग तीन गुना बढ़कर जनवरी 2026 तक ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया. यह दर्शाता है कि निवेशक अनिश्चित बाजार माहौल में गोल्ड और सिल्वर ETFs को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में अपना रहे हैं.

  • Feb 11 2026 07:23 AM IST

    Results: आज ये कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

    आज कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी, जिनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India), लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions), अशोक लीलैंड (Ashok Leyland), आरे ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (Aarey Drugs & Pharmaceuticals), अमागी मीडिया लैब्स (Amagi Media Labs), अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility), एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया (AstraZeneca Pharma India), अवंती फीड्स (Avanti Feeds), केयर रेटिंग्स (CARE Ratings), करारो इंडिया (Carraro India), डिविस लैबोरेटरीज (Divis Laboratories), गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries), इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया (International Gemmological Institute India), मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services), पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods), टीबीओ टेक (TBO Tek) और यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) शामिल हैं.

Business News updates Hindi: बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. 10 फरवरी को निफ्टी 50 करीब एक-तिहाई प्रतिशत चढ़कर लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ. मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस रैली के साथ तालमेल में दिखे, जबकि सभी प्रमुख मूविंग एवरेज ऊपर की ओर ट्रेंड करते नजर आए. मंगलवार को निफ्टी 50 को 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा. अगर यह स्तर मजबूती से पार होकर टिकता है, तो 26,200 से 26,400 तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, जब तक यह ब्रेकआउट नहीं होता, तब तक 25,800 के सपोर्ट के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है. तकनीकी संकेतकों की बात करें तो मोमेंटम अब भी बुल्स के पक्ष में है. आज Mahindra & Mahindra, LG Electronics India समेत कई कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी, ऐसे में इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. वहीं गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्‍पी बढ़ी है. जिसके चलते इसके AUM में बढ़ोतरी हुई है. बिजनेस से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए यहां बने रहें.