बाजार में नया टर्निंग पॉइंट, निफ्टी का P/E 20 के नीचे, क्या वैल्यूएशन हो गया सस्ता?
निफ्टी में सिर्फ 12 प्रतिशत की गिरावट ही नहीं आई है, बल्कि पिछले 18 महीनों से बाजार साइडवेज भी रहा है. इससे कुल मिलाकर करीब 20 प्रतिशत का वैल्यूएशन कंप्रेशन हुआ है. निफ्टी 17.5 गुना फॉरवर्ड अर्निंग पर है, हालांकि इसे पूरी तरह सस्ता नहीं कहा जा सकता.
हाल ही में बाजार में एक अहम संकेत देखने को मिला है. 30 मार्च 2026 को निफ्टी 50 का ट्रेलिंग P/E गिरकर 19.62 पर आ गया. यह लेवल काफी समय बाद देखा गया है और निवेशकों के लिए अहम माना जा रहा है. पिछले 5 साल में निफ्टी का P/E 20 के नीचे बहुत कम समय के लिए गया है. कोविड क्रैश के दौरान करीब 14 दिन, 2021 में लगभग 30 दिन और उसके बाद बहुत ही कम मौके आए जब यह स्तर देखा गया. हालांकि 2021 में NSE ने P/E कैलकुलेशन का तरीका बदला था, लेकिन इसके बावजूद यह साफ है कि 20 से नीचे का P/E काफी रेयर रहा है.
पिछली बार क्या हुआ था?
आखिरी बार मार्च 2020 में P/E इतना नीचे गया था. इसके बाद अगले 4 साल में निफ्टी करीब 3 गुना तक बढ़ा. इस बार भी जानकारों का मानना है कि बाजार में अब रिस्क-रिवार्ड बेहतर दिख रहा है, यानी गिरावट का खतरा कम और ऊपर जाने की संभावना ज्यादा है.
निफ्टी 17.5 गुना फॉरवर्ड अर्निंग पर
निफ्टी में सिर्फ 12 प्रतिशत की गिरावट ही नहीं आई है, बल्कि पिछले 18 महीनों से बाजार साइडवेज भी रहा है. इससे कुल मिलाकर करीब 20 प्रतिशत का वैल्यूएशन कंप्रेशन हुआ है. निफ्टी 17.5 गुना फॉरवर्ड अर्निंग पर है, हालांकि इसे पूरी तरह सस्ता नहीं कहा जा सकता. इक्विटी वैल्यूएशन इंडेक्स अब ग्रीन जोन में आ गया है, जो पिछले 3 साल में पहली बार हुआ है. इतिहास के अनुसार, जब यह इंडेक्स ग्रीन जोन में रहा है, तब अगले 1 साल में मीडियन रिटर्न करीब 20.6 प्रतिशत रहा है और 69 प्रतिशत मामलों में 15 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न मिला है.
बड़ी खरीदारी का मौका
जहां ज्यादातर एक्सपर्ट्स धीरे-धीरे निवेश की सलाह दे रहे हैं. जानकारों का मानना है कि बाजार में कैपिटुलेशन के संकेत हैं और यह कोविड के बाद सबसे बड़ा खरीदारी का मौका हो सकता है.
किन बातों का रखें ध्यान
कुछ जोखिम भी बने हुए हैं. P/E ट्रेलिंग अर्निंग पर आधारित होता है, इसलिए अगर आने वाले नतीजे कमजोर रहते हैं तो वैल्यूएशन फिर महंगा लग सकता है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर जाने पर बाजार पर दबाव बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 साल में 2,18,210% का रिटर्न, इस पावर स्टॉक में जबरदस्त रैली; मजबूत ऑर्डर बुक ने बदली चाल
Yes Bank के स्टॉक पर क्या है एक्सपर्ट का नजरिया, चौथी तिमाही के नतीजे के बाद कैसी रहेगी शेयर की चाल?
HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड देने में कौन आगे? रिकॉर्ड डेट से स्टॉक परफॉर्मेंस तक; समझें पूरा गणित
