इस ज्वेलरी कंपनी का धमाकेदार प्रदर्शन! 46 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू ग्रोथ, शेयरों में दिख सकती हलचल!

नए वित्त वर्ष में कंपनी को अक्षय तृतीया और अन्य त्योहारों से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही FY27 में 20 से 25 नए स्टोर खोलने की योजना है, जिसमें फ्रेंचाइजी मॉडल पर ज्यादा फोकस रहेगा. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 1.24 प्रतिशत की तेजी आई है, लेकिन तिमाही आधार पर करीब 10.93 प्रतिशत और एक साल में करीब 5.59 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.

क्या अब भागेंगे शेयर Image Credit: Canva

ज्वेलरी रिटेल सेक्टर की प्रमुख कंपनी Senco Gold Ltd ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़ा है, जिसका मुख्य कारण शादी के सीजन और मजबूत डिमांड रहा. कंपनी को इस तिमाही में वैलेंटाइन डे और वुमेंस डे जैसे खास मौकों का भी फायदा मिला. कंपनी का Same Store Sales Growth (SSSG) 34 प्रतिशत रहा, जो दिखाता है कि पुराने स्टोर्स में भी अच्छी बिक्री हो रही है, जबकि सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. शुक्रवार को इसके शेयरों में हलचल देखने को मिली. हाल में ही इस शेयर ने अपना 52-वीक लो टच किया था, अब देखना होगा कि क्या इसमें तेजी लौटती है या नहीं?

सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव

तिमाही के दौरान सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. कीमतें QoQ आधार पर करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ीं, लेकिन मार्च के बीच में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट भी आई. इसके बाद कीमतें स्थिर हो गईं और रोजाना 2 से 5 प्रतिशत के उतार चढ़ाव के साथ ट्रेड होती रहीं. सालाना आधार पर देखें तो सोने की औसत कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है.

विस्तार पर फोकस

कंपनी ने इस तिमाही में 7 नए शोरूम जोड़े, जिससे कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 201 हो गई है. इसके अलावा कंपनी अब हल्के और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले ज्वेलरी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिससे ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.

सालाना प्रदर्शन

FY26 में Senco Gold Ltd ने 35 प्रतिशत की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जो FY25 के 21 प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा है. जनवरी 2026 में कंपनी ने August Jewellery Private Ltd में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी, जो Melorra ब्रांड चलाती है. इससे कंपनी का फास्ट फैशन ज्वेलरी सेगमेंट में विस्तार होगा.

आगे की योजना

नए वित्त वर्ष में कंपनी को अक्षय तृतीया और अन्य त्योहारों से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही FY27 में 20 से 25 नए स्टोर खोलने की योजना है, जिसमें फ्रेंचाइजी मॉडल पर ज्यादा फोकस रहेगा.

स्टॉक परफॉर्मेंस

पिछले एक हफ्ते में शेयर में 1.24 प्रतिशत की तेजी आई है, लेकिन तिमाही आधार पर करीब 10.93 प्रतिशत और एक साल में करीब 5.59 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,730.74 करोड़ रुपये है और P/E रेश्यो करीब 9.86 है. हाल ही में शेयर ने 52 हफ्ते का लो भी छुआ है.

इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.