TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

केनरा बैंक को RBI से बड़ी मंजूरी, लाएगा इन 2 कंपनियों का IPO, बेचेगा इतनी हिस्सेदारी

केनरा बैंक ने 5 दिसंबर को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर 2024 को अपने लेटर के जरिए हमारे बैंक को केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को बेचने की मंजूरी दी है.

Canara Bank कारोबार बढ़ाने के लिए 4500 करोड़ रुपये तक के AT1 बॉन्ड जारी करेगा. Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

केनरा बैंक को जीवन बीमा और म्यूचुअल फंड उपक्रमों में बैंक की हिस्सेदारी बेचने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है. केनरा बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है. केनरा बैंक ने 5 दिसंबर को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर 2024 को अपने लेटर के जरिए हमारे बैंक को केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी क्रमश 13 फीसदी और 14.5 फीसदी इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बेचने की मंजूरी दे दी है.