सरकार ने 39 दवाओं की तय की कीमत, कंपनियों को चेतावनी; ज्यादा दाम वसूले तो लौटानी होगी अतिरिक्त रकम

सरकार ने दवा कंपनियों और मार्केटिंग कंपनियों को चेतावनी दी है कि तय खुदरा कीमत से अधिक दाम वसूलने पर सख्त कार्रवाई होगी. नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों को ग्राहकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि ब्याज सहित जमा करनी होगी.

कीमत से अधिक वसूली करने वाली कंपनियों पर सख्ती बढ़ेगी. Image Credit: money9live

Retail Drug Price: सरकार ने 39 दवाओं की रिटेल प्राइस तय करते हुए दवा कंपनियों और मार्केटिंग कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है. सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि तय कीमत से अधिक दाम वसूलने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कंपनियों को अतिरिक्त वसूली गई राशि ब्याज सहित जमा करनी होगी. यह कार्रवाई ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत की जाएगी. सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य दवाओं की कीमतों पर कंट्रोल बनाए रखना और कस्टमर राइट की रक्षा करना है.

तय खुदरा कीमत का पालन करना होगा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी दवा मैन्युफैक्चिरिंग और मार्केटिंग कंपनियों को नोटिफाई रिटेल कीमत का पालन करना होगा. किसी भी दवा को तय कीमत से अधिक पर नहीं बेचा जा सकेगा. कंपनियों को प्राइस कंट्रोल के नियमों का पालन करना जरूरी होगा. इससे बाजार में दवाओं की कीमतों में ट्रांसपेरेंसी बनी रहेगी.

ज्यादा कीमत वसूली तो लौटानी होगी रकम

अगर कोई कंपनी तय कीमत से अधिक राशि वसूलती है तो उसे अतिरिक्त वसूली गई पूरी रकम जमा करनी होगी. केवल रकम लौटाना ही काफी नहीं होगा. कंपनियों को उस राशि पर लागू ब्याज भी देना होगा. इससे नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर आर्थिक बोझ बढे़गा. सरकार ने इस प्रावधान को सख्ती से लागू करने की बात कही है.

क्रमांकदवा का नाम हिंदी मेंतय खुदरा कीमत
1एम्लोडिपिन टेल्मिसार्टन और मेटोप्रोलोल सक्सिनेट टैबलेटAmlodipine Telmisartan and Metoprolol Succinate Tablets12.03 रुपये प्रति टैबलेट
2एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलानेट डिस्पर्सिबल टैबलेटAmoxicillin and Potassium Clavulanate Dispersible Tablets27.31 रुपये प्रति टैबलेट
3एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलानेट टैबलेटAmoxicillin and Potassium Clavulanate Tablets19.53 रुपये प्रति टैबलेट
4एस्पिरिन और एटोरवास्टेटिन कैप्सूलAspirin Gastro Resistant and Atorvastatin Capsules3.67 रुपये प्रति कैप्सूल
5एस्पिरिन एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूलAspirin Atorvastatin and Clopidogrel Capsules8.86 रुपये प्रति कैप्सूल
6एटोरवास्टेटिन और एजेटिमाइब टैबलेटAtorvastatin and Ezetimibe Tablets31.73 रुपये प्रति टैबलेट
7एटोरवास्टेटिन और एजेटिमाइब टैबलेटAtorvastatin and Ezetimibe Tablets21.36 रुपये प्रति टैबलेट
8एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल टैबलेटAtorvastatin and Clopidogrel Tablets14.87 रुपये प्रति टैबलेट
9एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल टैबलेटAtorvastatin and Clopidogrel Tablets15.01 रुपये प्रति टैबलेट
10बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसार्टन टैबलेटBisoprolol Fumarate and Telmisartan Tablets12.71 रुपये प्रति टैबलेट
11बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसार्टन टैबलेटBisoprolol Fumarate and Telmisartan Tablets10.83 रुपये प्रति टैबलेट
12सेटिरीजिन हाइड्रोक्लोराइड ड्रॉप्सCetirizine Hydrochloride Drops8.55 रुपये प्रति एमएल
13क्लोबाजम ओरल सस्पेंशनClobazam Oral Suspension2.80 रुपये प्रति एमएल
14डापाग्लिफ्लोजिन और टेल्मिसार्टन टैबलेटDapagliflozin and Telmisartan Tablets19.30 रुपये प्रति टैबलेट
15एम्पाग्लिफ्लोजिन सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन टैबलेटEmpagliflozin Sitagliptin and Metformin Tablets14.88 रुपये प्रति टैबलेट
16एम्पाग्लिफ्लोजिन सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन टैबलेटEmpagliflozin Sitagliptin and Metformin Tablets17.17 रुपये प्रति टैबलेट
17नेबिवोलोल और एम्लोडिपिन टैबलेटNebivolol and Amlodipine Tablets13.72 रुपये प्रति टैबलेट
18ओल्मेसार्टन और एम्लोडिपिन टैबलेटOlmesartan Medoxomil and Amlodipine Tablets14.80 रुपये प्रति टैबलेट
19फेनाइलएफ्रिन क्लोरफेनिरामिन बोरिक एसिड आई ड्रॉपPhenylephrine Chlorpheniramine Boric Acid HPMC Eye Drops8.35 रुपये प्रति एमएल
20पोलमाकोक्सिब और पैरासिटामोल टैबलेटPolmacoxib and Paracetamol Tablets11.79 रुपये प्रति टैबलेट
21टेल्मिसार्टन और क्लोर्थालिडोन टैबलेटTelmisartan and Chlorthalidone Tablets13.03 रुपये प्रति टैबलेट
22टेल्मिसार्टन और क्लोर्थालिडोन टैबलेटTelmisartan and Chlorthalidone Tablets21.40 रुपये प्रति टैबलेट
23टेल्मिसार्टन और क्लोर्थालिडोन टैबलेटTelmisartan and Chlorthalidone Tablets11.80 रुपये प्रति टैबलेट
24टेल्मिसार्टन और सिल्निडिपिन टैबलेटTelmisartan and Cilnidipine Tablets13.24 रुपये प्रति टैबलेट
25टेल्मिसार्टन सिल्निडिपिन और क्लोर्थालिडोन टैबलेटTelmisartan Cilnidipine and Chlorthalidone Tablets16.17 रुपये प्रति टैबलेट
26टॉर्सेमाइड और स्पाइरोनोलैक्टोन टैबलेटTorsemide and Spironolactone Tablets3.71 रुपये प्रति टैबलेट
27ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन एसेक्लोफेनाक और पैरासिटामोल टैबलेटTrypsin Chymotrypsin Aceclofenac and Paracetamol Tablets13.02 रुपये प्रति टैबलेट
28विटामिन डी थ्री ओरल सॉल्यूशनVitamin D3 Oral Solution15.88 रुपये प्रति एमएल
29टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शनTenecteplase Injection60238.27 रुपये प्रति वायल
30नेटारसुडिल और लैटानोप्रोस्ट आई ड्रॉपNetarsudil and Latanoprost Ophthalmic Solution362.57 रुपये प्रति एमएल
31इमैटिनिब ओरल सॉल्यूशनImatinib Oral Solution59.61 रुपये प्रति एमएल
32एम्लोडिपिन बिसोप्रोलोल और टेल्मिसार्टन टैबलेटAmlodipine Bisoprolol and Telmisartan Tablets12.81 रुपये प्रति टैबलेट
33एम्लोडिपिन बिसोप्रोलोल और टेल्मिसार्टन टैबलेटAmlodipine Bisoprolol and Telmisartan Tablets14.74 रुपये प्रति टैबलेट
34नेपाफेनैक और मोक्सीफ्लोक्सासिन आई ड्रॉपNepafenac and Moxifloxacin Ophthalmic Solution68.64 रुपये प्रति एमएल
35डारुनाविर रिटोनाविर और डोलुटेग्राविर किटCombikit of Darunavir Ritonavir and Dolutegravir Tablets330.40 रुपये प्रति किट
36क्लोपिडोग्रेल एस्पिरिन और एटोरवास्टेटिन कैप्सूलClopidogrel Aspirin and Atorvastatin Capsules6.37 रुपये प्रति कैप्सूल
37ग्लाइमेपिराइड वोग्लिबोस और मेटफॉर्मिन टैबलेटGlimepiride Voglibose and Metformin Tablets8.85 रुपये प्रति टैबलेट
38सिटाग्लिप्टिन मेटफॉर्मिन और ग्लाइमेपिराइड टैबलेटSitagliptin Metformin and Glimepiride Tablets13.27 रुपये प्रति टैबलेट
39सिटाग्लिप्टिन मेटफॉर्मिन और ग्लाइमेपिराइड टैबलेटSitagliptin Metformin and Glimepiride Tablets11.75 रुपये प्रति टैबलेट

इन कानूनों के तहत होगी कार्रवाई

सरकार ने कहा है कि कार्रवाई ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) 2013 के तहत की जाएगी. इसके साथ Essential Commodities Act 1955 के प्रावधान भी लागू होंगे. इन कानूनों के तहत नियम तोड़ने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं. संबंधित कंपनियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जवाब देना होगा. जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.

कंपनियों के लिए सख्त संदेश

सरकार ने इस नोटिफिकेशन के जरिये कंपनियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि तय रिटेल प्राइस का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा. नियमों का पालन नहीं करने पर अतिरिक्त रकम और ब्याज दोनों जमा करने होंगे. कंपनियों को अपनी मूल्य निर्धारण प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करनी होगी. इससे भविष्य में नियमों के उल्लंघन की संभावना कम होगी. .