Musk बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर, अब 3 भारतीय इंजीनियरों की बारी; SpaceX के ये चेहरे बन सकते हैं मिलियनेयर
SpaceX के बाजार में आने से सिर्फ निवेशकों को ही नहीं, बल्कि कंपनी और उससे जुड़ी दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. खासकर भारतीय मूल के तीन इंजीनियर इन दिनों चर्चा में हैं. Devendra Chaplot, Aman Madaan और Aditya Gupta को Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. माना जा रहा है कि SpaceX और xAI के बीच हुए बड़े सौदे के बाद इन तीनों की हिस्सेदारी की कीमत तेजी से बढ़ सकती है.
SpaceX IPO: Elon Musk की कंपनी SpaceX का IPO आखिरकार शेयर बाजार में आ गया है. कंपनी के शेयर Nasdaq पर 150 डॉलर के भाव पर लिस्ट हुए. यह IPO कीमत 135 डॉलर से करीब 11 प्रतिशत ज्यादा है. SpaceX के बाजार में आने से सिर्फ निवेशकों को ही नहीं, बल्कि कंपनी और उससे जुड़ी दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. खासकर भारतीय मूल के तीन इंजीनियर इन दिनों चर्चा में हैं.
भारतीय मूल के तीन इंजीनियर Devendra Chaplot, Aman Madaan और Aditya Gupta को Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. माना जा रहा है कि SpaceX और xAI के बीच हुए बड़े सौदे के बाद इन तीनों की हिस्सेदारी की कीमत तेजी से बढ़ सकती है. SpaceX की वैल्यूएशन और बढ़ता है तो ये इंजीनियर करोड़पति ही नहीं, बल्कि डॉलर में करोड़ों की संपत्ति बनाने वालों की सूची में शामिल हो सकते हैं.
कौन हैं ये 3 भारतीय मूल के इंजीनियर?
- Aman Madaan xAI में उन तकनीकी सिस्टम्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जो कंपनी के AI मॉडल तैयार करने में मदद करते हैं. उन्होंने Carnegie Mellon University से हायर एजुकेशन प्राप्त की है और AI पर कई महत्वपूर्ण शोध कर चुके हैं.
- Aditya Gupta xAI में पोस्ट-ट्रेनिंग और रिइनफोर्समेंट लर्निंग से जुड़े काम का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने IIT Guwahati से पढ़ाई की और बाद में Google जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया. इसके बाद वे xAI से जुड़े.
- Devendra Chaplot भी xAI के महत्वपूर्ण तकनीकी नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं और कंपनी के AI विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
कैसे बढ़ सकती है उनकी संपत्ति?
- Elon Musk की कंपनियां कर्मचारियों को वेतन के साथ शेयर भी देती हैं.
- यही वजह है कि कई कर्मचारी कंपनी की सफलता के साथ अमीर बन जाते हैं.
- इन तीनों इंजीनियरों को भी xAI में महत्वपूर्ण पदों के कारण कंपनी के शेयर मिलने की संभावना है.
- हालांकि उनकी हिस्सेदारी की सही जानकारी सार्वजनिक नहीं है.
SpaceX से मिला बड़ा मौका
इस साल SpaceX ने xAI का अधिग्रहण शेयरों के बदले किया था. इसके बाद xAI के शेयर रखने वाले कर्मचारियों की हिस्सेदारी SpaceX के शेयरों में बदल गई. यानी अब वे सिर्फ AI कंपनी के नहीं, बल्कि अंतरिक्ष तकनीक, सैटेलाइट इंटरनेट और AI कारोबार को मिलाकर बने बड़े समूह के हिस्सेदार बन गए हैं.
करोड़ों की संपत्ति बनाने का मौका
अगर SpaceX का कारोबार भविष्य में और तेजी से बढ़ता है तो शुरुआती दौर में जुड़े कर्मचारियों को बड़ा फायदा हो सकता है. ऐसे में Devendra Chaplot, Aman Madaan और Aditya Gupta जैसे भारतीय मूल के इंजीनियर भी SpaceX IPO से सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, एक झटके में बढ़ गए इतने दाम; चेक करें आज का रेट
Latest Stories
₹6867 सस्ती हुई चांदी, सोना ₹2500 लुढ़का, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर के ताजा रेट
Jio IPO से AI तक… मुकेश अंबानी AGM में कर सकते हैं ये 4 बड़े ऐलान, निवेशकों की टिकी नजर?
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में ₹6660 की गिरावट; जानें- कितने पर आ गया भाव
