करोड़पति हैं मेलोनी, हर महीने इतनी कमाई, आलीशान घर, किताबों से मिलती है मोटी रकम; पीएम मोदी से कितनी अमीर?
वैश्विक राजनीति में अक्सर साथ नजर आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी कूटनीति नहीं, बल्कि उनकी निजी संपत्ति है. जहां पीएम मोदी के पास न घर है, न कार, वहीं मेलोनी करोड़ों की संपत्ति और रोम में आलीशान अपार्टमेंट की मालकिन हैं. जानिए दोनों नेताओं के पास कितनी दौलत है.
Modi vs Meloni Wealth: वैश्विक मंच पर जब भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक साथ नजर आते हैं, तो वह तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत ट्रेंड करने लगती है. कूटनीति से इतर दोनों नेताओं के बीच की केमिस्ट्री हमेशा सुर्खियों में रहती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के दो सबसे प्रभावशाली देशों की कमान संभालने वाले इन दिग्गजों में से ज्यादा अमीर कौन है? किसकी तिजोरी में ज्यादा नकदी है और किसके पास कितनी जमीन-जायदाद है?
अगर बिजनेस और आंकड़ों के नजरिए से देखें, तो इस ‘पावर मैच’ का नतीजा बेहद दिलचस्प है. दोनों ही नेताओं की छवि ‘जनता के प्रतिनिधि’ वाली है, लेकिन जब बात पर्सनल नेटवर्थ की आती है, तो इटली की पीएम मेलोनी बाजी मार ले जाती हैं.
जॉर्जिया मेलोनी- करोड़पति पीएम
इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की संपत्ति का रिकॉर्ड उनकी चुनावी और आधिकारिक घोषणाओं में दर्ज है. मेलोनी की कुल नेटवर्थ करीब 10 से 20 लाख यूरो (भारतीय रुपये में करीब 11 से 23 करोड़ रुपये) के बीच आंकी गई है. जॉर्जिया मेलोनी 1998 से राजनीति में हैं, 2006 से लगातार सांसद हैं, 2008 में सबसे युवा मंत्री बनीं और अब प्रधानमंत्री हैं. पिछले कुछ सालों की सिर्फ उनकी घोषित सालाना कमाई (Gross Income) को देखें:
- साल 2022 : €1,60,706
- साल 2023 : €2,93,531
- साल 2024: €4,59,460
- साल 2025: €1,80,081
अगर हम सिर्फ पिछले 4 सालों की उनकी इस घोषित ग्रॉस कमाई को ही जोड़ दें, तो यह आंकड़ा 10.93 लाख यूरो को पार कर जाता है.
संसद सदस्य के तौर पर अपने वेतन के अलावा, प्रधानमंत्री ने अपनी दो पुस्तकों की बिक्री से भी अच्छी खासी कमाई की है. ‘इओ सोनो जॉर्जिया’ (मैं जॉर्जिया हूं), जो 2021 में प्रकाशित हुई थी और ‘ला वर्सिओन डि जॉर्जिया’ (जॉर्जिया का संस्करण), जो 2023 से प्रकाशित हुई थी.
- चल संपत्ति: बतौर प्रधानमंत्री मेलोनी की सालाना सैलरी करीब 1,10,000 यूरो (लगभग 1.23 करोड़ रुपये) है. यानी हर महीने 9,166 सैलरी है. यूरो लेकिन उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘इओ सोनो जॉर्जिया’ से आता है. इस बेस्टसेलर किताब की रॉयल्टी से उन्हें तगड़ी कमाई होती है.
- अचल संपत्ति: मेलोनी के पास रोम में एक आलीशान अपार्टमेंट है. हालांकि, शेयर बाजार या बड़े फाइनेंशियल मार्केट्स में उनका कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट नहीं किया गया है. इतालवी मीडिया और रियल एस्टेट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस विला की कीमत लगभग 11 लाख यूरो से 13 लाख यूरो है.
नरेंद्र मोदी-‘नो कार, नो हाउस’ वाले प्रधानमंत्री
दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा दाखिल आधिकारिक हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी की कुल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये है. 2014 में पीएम बनने के वक्त उनकी संपत्ति 1.65 करोड़ रुपये थी, जो पिछले 10 सालों में एफडी के ब्याज की बदौलत यहां तक पहुंची है.
- चल संपत्ति: पीएम मोदी के पास कोई भारी-भरकम कैश नहीं रहता (हलफनामे के वक्त मात्र ₹52,920 कैश था). उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में ₹2.85 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है. इसके अलावा ₹9.12 लाख का नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और करीब ₹2.67 लाख मूल्य की सोने की 4 अंगूठियां (45 ग्राम) हैं.
- अचल संपत्ति: पीएम मोदी के पास वर्तमान में शून्य अचल संपत्ति है. उनके नाम पर न तो कोई घर है, न कोई प्लॉट और न ही कोई गाड़ी. गांधीनगर में उनके हिस्से का एक जमीन का प्लॉट था, जिसे उन्होंने 2024 के चुनाव से पहले दान कर दिया था.
यह भी पढ़ें: PM मोदी की नॉर्वे यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! स्पेस, ग्रीन एनर्जी, हेल्थ और टेक्नोलॉजी समेत 12 अहम डील्स पर मुहर
कौन है ज्यादा रईस?
बिजनेस डेटा के तराजू पर तौलें तो इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से करीब 3 से 6 गुना ज्यादा अमीर हैं. मेलोनी जहां किताबों की रॉयल्टी और रोम में अपने निजी घर के साथ करीब 18 करोड़ रुपये तक की मालकिन हैं, वहीं पीएम मोदी 3 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के साथ इस रेस में पीछे हैं. हालांकि, दोनों ही नेता अपने-अपने देशों में कॉर्पोरेट और पारिवारिक रईसों की तुलना में बेहद साधारण वित्तीय प्रोफाइल रखते हैं.
Latest Stories
₹2119 सस्ती हुई चांदी, सोने मे भी गिरावट, जानें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव
₹35 से भी सस्ते! FIIs जब बेच रहे तब इन बैंक स्टॉक पर लट्टू हुए घरेलू निवेशक! मजबूती में देते हैं दिग्गज को टक्कर
TCS ने 6 फीसदी तक किया इंक्रीमेंट, लेकिन बदल गया सैलरी स्ट्रक्चर… जानें- क्यों खुश नहीं हैं कर्मचारी
