4000 डॉलर तक पहुंच सकती है सोने की कीमत, जानें कितने पर बैठेगा डॉलर
पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. अब बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने एक नई रिपोर्ट में दावा किया है कि यह बढ़त अभी थमी नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 तक सोने की कीमतों में करीब 20% की और तेजी आ सकती है, जिससे यह 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. खास बात यह है कि इस बार सोने के दाम बढ़ने की वजह कोई युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव नहीं है, बल्कि इसके पीछे आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका की कमजोर वित्तीय स्थिति जैसे कारक काम कर रहे हैं…चलिए जानते हैं सोने को लेकर क्या कहती है BOFA की रिपोर्ट और आने वाले टाइम से क्या रहने वाला है सोने का हाल…..??
बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने सोने को लेकर बड़ा दावा किया है. बैंक का कहना है कि अगले साल यानी 2026 तक सोने की कीमतें करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं. अभी यह करीब 3,330 डॉलर प्रति औंस है, यानी इसमें लगभग 20% की और बढ़त देखने को मिल सकती है.
More Videos
HDFC Bank Controversy: HDFC Bank में हो गई बड़ी गड़बड़ी, लगा बड़ा आरोप!
टेलीकॉम सेक्टर में Airtel-VI-JIO में से बेहतर कौन? VI में आएगी 43% की तेजी
Reserve Bank Dividend, RBI Dividend का बड़ा खेल, आखिर पैसा आता कहाँ से है?
