Gold Rate Today: सस्‍ता हुआ सोना-चांदी, इंटरनेशनल मार्केट और घरेलू स्‍तर पर लुढ़के दाम, जानें आज के रेट

सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. रिटेल स्‍तर पर भी सोना सस्‍ता हो गया है. इंटरनेशनल लेवल पर भी सोना लुढ़क गया, तो कितने पहुंचे 10 ग्राम गोल्‍ड के भाव, कितना सस्‍ता हुआ सोना, अलग-अलग शहरों में कितने रेट में मिल रहा है सोना, यहां जानें पूरी डिटेल.

सोने में गिरावट जारी Image Credit: money9

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के दाम में 10 जून को गिरावट देखने को मिली. इंटरनेशन मार्केट में 0.09% लुढ़ककर 3,308.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. वहीं MCX में भी मंगलवार को सोना 0.74% यानी 723 रुपये घटकर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एमसीएक्‍स पर चांदी भी 561 रुपये लुढ़कर 106,526 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. ऐसे में खरीदारों को राहत मिल सकती है.

रिटेल में भी आई गिरावट

एमसीएक्‍स और इंटरनेशनल मार्केट के अलावा रिटेल लेवल पर भी सोने में गिरावट देखने को मिली. तनिष्‍क की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 10 जून को 98130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो 9 जून को 98400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की थी. वहीं 22 कैरेट गोल्‍ड की कीमत आज 89950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि सोमवार को इसके भाव 90200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

यह भी पढ़ें: सिरसा में पारा 46 के पार, चार दिन इन जगहों पर जारी रहेगी हीटवेव, जानें कब मिलेगी राहत

IBJA और Paytm पर क्‍या है रेट?

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक 10 जून को सुबह 7 बजे इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,150 प्रति 10 ग्राम थी. इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,054 प्रति10 ग्राम थी. वहीं आज चांदी की कीमत ₹1,05,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. पेटीएम पर मंगलवार को एक ग्राम सोने की कीमत 9913 रुपये दर्ज की गई.

शहरों में क्‍या है सोने के भाव?

Latest Stories

इजरायल- ईरान युद्ध से गैस महंगी, Adani Total Gas ने इंडस्ट्री के लिए रेट बढ़ाए ; इतने रुपये बढ़ाए दाम

वैश्विक तनाव का भारत पर असर! Crisil की चेतावनी- बासमती, उर्वरक, एयरलाइंस और हीरा उद्योग पर बढ़ सकता है दबाव

एक ऑयल शिप में कितने लीटर होता है कच्चा तेल, इन 5 टाइप के जहाजों से दुनिया भर में पहुंचता है पेट्रोल-डीजल

हर रोज भारत में कितना खपत होता है पेट्रोल-डीजल और LPG, अगर युद्ध से अटकी सप्लाई तो कितने दिन में हो जाएगा खत्म

Gold-Silver Price Today 05-03-2026: MCX पर गोल्‍ड ₹1.63 लाख के पार, चांदी भी ₹2.74 लाख पर पहुंची, तनाव के बीच बढ़ी मांग

ट्रंप प्रशासन को झटका! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कंपनियों को टैरिफ की रकम वापस करने का आदेश