एक ऑयल शिप में कितने लीटर होता है कच्चा तेल, इन 5 टाइप के जहाजों से दुनिया भर में पहुंचता है पेट्रोल-डीजल
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऑयल टैंकरों पर खतरे की वजह से तेल व्यापार पर असर पड़ सकता है. दुनिया में कच्चे तेल की ढुलाई बड़े समुद्री जहाजों यानी ऑयल टैंकरों से होती है. इन टैंकरों को उनकी क्षमता के आधार पर ULCC, VLCC, Suezmax, Aframax और Panamax जैसी कैटेगरी में बांटा जाता है.
Oil Tanker: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया में एनर्जी संकट की चिंता बढ़ा दी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाली तेल सप्लाई पर भी इसका असर पड़ रहा है. ईरान ने धमकी दी है कि चीन को छोड़कर किसी भी देश के ऑयल टैंकर पर वह हमला कर सकता है. हालांकि अमेरिका ने भरोसा दिलाया है कि इस रूट से गुजरने वाले टैंकरों को उसकी नेवी सुरक्षा देगी. दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ऑयल टैंकर लगातार सुर्खियों में हैं. दुनिया भर में होने वाले तेल व्यापार में इन टैंकरों की बड़ी भूमिका होती है. ऐसे में आइए समझते हैं कि ऑयल टैंकर कितने प्रकार के होते हैं, उनकी क्षमता कितनी होती है और वे एक बार में कितना तेल ढो सकते हैं.
कितने तरह के होते हैं ऑयल टैंकर
ऑयल टैंकर को आम तौर पर उनके आकार और वजन क्षमता के आधार पर कई कैटेगरी में बांटा जाता है. इनमें मुख्य रूप से ULCC, VLCC, Suezmax, Aframax और Panamax टैंकर शामिल होते हैं. इसके अलावा Handymax, Handysize और कोस्टल टैंकर जैसे छोटे जहाज भी होते हैं. छोटे टैंकर आम तौर पर कम दूरी या छोटे बंदरगाहों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जबकि बड़े टैंकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबी दूरी तक कच्चा तेल पहुंचाने के लिए उपयोग किए जाते हैं. दुनिया भर में होने वाले ऑयल ट्रेड बैरल में मापा जाता है. 1 बैरल की तो इसमें लगभग 159 लीटर तेल
कितनी क्षमता होती है इनकी
टैंकरों की क्षमता डेडवेट टन के आधार पर मापी जाती है. सबसे बड़े ULCC टैंकर की क्षमता करीब 3.2 लाख से 5.5 लाख डेडवेट टन तक हो सकती है. VLCC टैंकर की क्षमता लगभग 2 लाख से 3.2 लाख डेडवेट टन होती है. Suezmax टैंकर लगभग 1.2 लाख से 2 लाख डेडवेट टन तक तेल ले जा सकते हैं.
Aframax टैंकर की क्षमता करीब 80 हजार से 1.2 लाख डेडवेट टन होती है, जबकि Panamax टैंकर आम तौर पर 50 हजार से 80 हजार डेडवेट टन तक की क्षमता रखते हैं. छोटे टैंकरों की क्षमता इससे भी कम होती है.
ये भी पढ़ें- हर रोज भारत में कितना खपत होता है पेट्रोल-डीजल और LPG, अगर युद्ध से अटकी सप्लाई तो कितने दिन में हो जाएगा खत्म
एक बार में कितना तेल ला सकते हैं
इन टैंकरों की क्षमता के अनुसार वे अलग- अलग मात्रा में तेल ला सकते हैं. ULCC टैंकर एक बार में लगभग 20 लाख से लेकर 30 लाख से ज्यादा बैरल कच्चा तेल ढो सकते हैं. VLCC टैंकर करीब 20 लाख बैरल तक तेल ला सकते हैं. Suezmax टैंकर लगभग 8 लाख से 10 लाख बैरल तेल ढोते हैं.
Aframax टैंकर करीब 5 लाख से 8 लाख बैरल तक तेल ले जा सकते हैं. वहीं Panamax टैंकर लगभग 3.5 लाख से 5 लाख बैरल तेल एक बार में ले जाने की क्षमता रखते हैं. इसी वजह से बड़े टैंकर अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार में बेहद अहम माने जाते हैं.
Latest Stories
हर रोज भारत में कितना खपत होता है पेट्रोल-डीजल और LPG, अगर युद्ध से अटकी सप्लाई तो कितने दिन में हो जाएगा खत्म
Gold-Silver Price Today 05-03-2026: MCX पर गोल्ड ₹1.63 लाख के पार, चांदी भी ₹2.74 लाख पर पहुंची, तनाव के बीच बढ़ी मांग
ट्रंप प्रशासन को झटका! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कंपनियों को टैरिफ की रकम वापस करने का आदेश
