Gold-Silver Price Today 08-03-2026:शेयर बाजार धड़ाम, फिर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्ड ₹1.60 लाख पर तो चांदी ₹2.65 लाख प्रति किलो पहुंची

Gold-Silver Price Today 08-03-2026:सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना करीब ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,47,492 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा. वहीं 999 फाइन चांदी ₹2,65,390 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. MCX पर भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली. .

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. Image Credit: @Money9live

Gold Price Today: देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों कमजोर कारोबार करते नजर आए. सोमवार सुबह अपडेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि चांदी ₹2,65,390 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. इस गिरावट के पीछे डॉलर का मजबूत होना, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, मुनाफावसूली, भू-राजनीतिक स्थितियों में बदलाव और कम इंडस्ट्रियल डिमांड मुख्य कारण हैं.

सोने की कीमत में गिरावट

आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब 0.85% यानी 1380 रुपये गिरकर ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,47,492 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की चाल का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला है.

चांदी भी फिसली

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. 999 फाइन सिल्वर ₹2,65,390 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 1.29% यानी 3800 रुपये कम है. MCX पर भी चांदी में कमजोरी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- इजराइल- ईरान युद्ध के बीच तेल की कीमतों में बड़ी उछाल, Brent और WTI 100 डॉलर के पार, ओपेक ने किया कटौती का ऐलान

MCX पर क्या है हाल

MCX पर सुबह 9:15 बजे के आसपास सोना करीब ₹1,60,300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें करीब 0.83% की गिरावट दर्ज हुई. वहीं चांदी ₹2,65,100 प्रति किलो के आसपास रही, जिसमें 1% से ज्यादा की कमजोरी देखी गई.

क्यों आई गिरावट

सोना और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे कई कारण है, जिसमें मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी जैसी कमोडिटी महंगी हो गई है. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट्स जैसे सोने से दूरी बना रहे हैं.

हाल के दिनों में कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली भी बढ़ी है, जिससे बाजार में बिकवाली देखी गई. चांदी पर इसका असर और ज्यादा दिखा क्योंकि मजबूत डॉलर के साथ-साथ सिल्वर ETF में बिकवाली और इंडस्ट्रियल डिमांड में अस्थिरता भी कीमतों पर दबाव डाल रही है.

Latest Stories