Gold-Silver Price Today: सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्ड 157630 तो 255710 रुपये पर पहुंची सिल्वर की कीमत, देखें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 157630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत घटकर 255710 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. एमसीएक्स पर भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली है.

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. Image Credit: money9live

Gold Price Today: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1450 रुपये गिरकर के 10 ग्राम के लिए 157630 रुपये पर पहुंच गई है. वहीं चांदी की कीमत 4000 रुपये घटकर 255710 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. ग्लोबल मार्केट और कमोडिटी एक्सचेंज में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. MCX पर भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि पिछले एक साल में दोनों की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है.

आज कितना है सोने का भाव

देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 15763 रुपये है. वहीं 10 ग्राम सोने का भाव 157630 रुपये दर्ज किया गया है. 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 144494 रुपये है. बाजार के आंकड़ों के अनुसार 100 ग्राम सोने की कीमत 1576300 रुपये के करीब है. सोने की कीमतों में आज करीब 0.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

चांदी के दाम में भी आई गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई है. भारत में 999 फाइन चांदी की कीमत 1 किलोग्राम के लिए 255710 रुपये दर्ज की गई है. 10 ग्राम चांदी का भाव 2557 रुपये है. जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 25571 रुपये के आसपास है. आज चांदी की कीमत में करीब 1.54 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

MCX में भी कमजोरी

घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर भी सोने और चांदी के दाम नीचे आए हैं. MCX पर सोना करीब 156950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी का भाव करीब 255285 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है. सोने में करीब 0.96 फीसदी और चांदी में लगभग 1.60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका के कॉमेक्स बाजार में सोना करीब 5013 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी करीब 80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, कच्‍चे तेल की तेजी से बढ़ा दबाव, हफ्ते भर में जानें कितना हुआ सस्‍ता

एक साल में कितनी बढ़ी कीमत

हालांकि लंबी अवधि में सोने और चांदी दोनों ने मजबूत रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में सोने की कीमत करीब 78 फीसदी तक बढ़ी है. वहीं चांदी की कीमत में करीब 153 फीसदी की तेजी देखी गई है. ऐसे में बाजार के जानकार मानते हैं कि उतार चढ़ाव के बावजूद कीमती धातु निवेश के लिए अहम विकल्प बने हुए हैं.