TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

कितना होता है 100 टन सोना, जिसे एक सीक्रेट प्लेन से लाया गया भारत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास सैंकड़ों टन सोना है लेकिन भारत का कुछ सोना यूके की बैंक में जमा था जिसे अब वापस भारत लाया जा रहा है. लेकिन इतना सारा सोना लंदन से भारत कैसे लाया जा रहा है?

कितना होता है 100 टन सोना, जिसे एक सीक्रेट प्लेन से लाया गया भारत Image Credit: Canva

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने सोने की घर वापसी की है. लंदन की बैंक ऑफ इंग्लैंड की तिजोरी (वॉल्ट) में रखा 102 टन सोना वापस अपने देश में सुरक्षित रूप से आ गया है. लेकिन जरा सोचिए 102 टन सोना यूके से भारत लाना आसान बात नहीं है. इससे पहले भी सोना यूके से भारत आ चुका है. लेकिन इसे कैसे लाया जाता है? ये जानते हैं.

RBI के पास कितना सोना?

रिजर्व बैंक के पास आज की तारीख में कुल 854.73 टन सोना जमा. इस सोने की कीमत 65.74 अरब डॉलर या 5 लाख 52 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है. लेकिन इसमें से 510.46 टन या 60% सोना ही भारत ने अपने पास रख रखा है, 2% या 20.26 टन सोना गोल्ड डिपॉजिट के रूप में जमा है.

बाकी का 324.01 टन सोना यानी 38% सोना भारत ने लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट (BIS) की सुरक्षित कस्टडी में रखा है.

अब हो रही सोने की घर वापसी

2022 से वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं, रूस और यूक्रेन की जंग, वेस्ट एशिया में इजरायल, गाजा और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है. यही कारण आरबीआई और सरकार को चिंता में डाले हुए है और इसी के चलते देश में लगभग 214 टन सोना वापस लाया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का हिसाब से सोने को घर (भारत) पर सुरक्षित रखना ही बेहतर है.

बता दें हाल में जो 102 टन सोना भारत लाया गया है वह कम से कम 2 हजार किलोग्राम है जिसकी कीमत लगभग 8 अरब डॉलर की होगी.

कैसे भारत लाया गया सैंकड़ों टन सोना?

TOI की रिपोर्ट बताती है कि इस मिशन को आरबीआई और सरकार दोनों ने मिल कर पूरा किया है. सरकार ने इस सोने को वापस लाने के लिए स्पेशल प्लेन की व्यवस्था की गई और स्पेशल स्कियोरिटी के साथ सोने को वापस लाया गया.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सोने की वापसी का सिलसिला थमा नहीं है, आने वाले समय में भी बचा हुआ सोना वापस भारत लाया जा सकता है.

बैंक ऑफ इंग्लैंड की वेबसाइट के अनुसार उनकी तिजोरी (वॉल्ट) अंडरग्राउंड बनाई गई है, नीचे 9 तिजोरियां बनी हैं. यहां 4,00,000 गोल्ड बार (लगभग 5,350 टन) सोना रखा गया है. यहां यूके और दुनिया के कई देशों का सोना जमा है. हालांकि न्यूयॉर्क की फेडरल रिजर्व बैंक का वॉल्ट सबसे बड़ा है, लंदन का वॉल्ट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वॉल्ट है.