India-Pak Match: केवल दो टीमों की नहीं… मैच पर इन दिग्गज कंपनियों का लगा है दांव, रेस में Google से लेकर Coca-Cola तक
15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि जुनून, खेल और कारोबार का महा संगम है. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का यह हाई-वोल्टेज मैच करोड़ों दर्शकों की नजरों में रहेगा. मैदान पर रोमांच के साथ-साथ ब्रॉडकास्टर्स और बड़े स्पॉन्सर्स के लिए यह वैश्विक ब्रांड वैल्यू और विज्ञापन का सुनहरा मौका साबित होगा.
ICC T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला सिर्फ 22 खिलाड़ियों के बीच नहीं होता. यह करोड़ों दिलों की धड़कनों का खेल बन जाता है. 15 फरवरी, रविवार की शाम एक बार फिर वही रोमांच, वही जुनून और वही हाई-वोल्टेज माहौल देखने को मिलेगा. ICC T20 Men’s World Cup 2026 में होने वाला यह मैच सिर्फ खेल का उत्सव नहीं, बल्कि अरबों रुपये के विज्ञापन, ब्रांड वैल्यू और वैश्विक कारोबार का बड़ा मंच भी है. इन दो टीमों की लोकप्रियता की वजह पार्टनर्स और सपॉन्सर्स की निगाहें भी इस पर टिकी होती है. भारत-पाकिस्तान की टक्कर अक्सर पूरे टूर्नामेंट पर भारी पड़ती है, और इस बार भी निगाहें सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि बाजार की हलचल पर भी रहेंगी.
भारत में Star Sports और JioHotstar की बड़ी तैयारी
भारत में इस मुकाबले का प्रसारण Star Sports और JioHotstar पर होगा. टीवी पर मैच देखने वालों की बड़ी संख्या रहती है, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं और मोबाइल यूजर्स तक पहुंच बनाता है. टीवी से जहां बड़े पैमाने पर दर्शक मिलते हैं, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म से कंपनियों को दर्शकों की पसंद और व्यवहार की जानकारी मिलती है. सुबह से लेकर प्राइम टाइम तक मैच और उससे जुड़े कार्यक्रम चलते रहेंगे, जिससे स्पॉन्सर्स को लगातार दिखने का मौका मिलेगा.
ब्रॉडकास्ट पार्टनर
- Star Sports (भारत – टीवी प्रसारण)
- JioHotstar (भारत – डिजिटल/स्ट्रीमिंग)
- Sky Sports (यूके)
- SuperSport (अफ्रीका)
- Willow TV (अमेरिका)
- Prime Video (डिजिटल प्लेटफॉर्म)
- PTV Sports (पाकिस्तान)
- ESPN
- CricLife
- MYCO
- Dialog
- TSM
- ICC TV (ICC का आधिकारिक प्लेटफॉर्म)
दुनिया भर में होगा लाइव प्रसारण
यह मुकाबला सिर्फ भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा. UK में Sky Sports, अफ्रीका में SuperSport, अमेरिका में Willow TV, और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Prime Video इसे दिखाएंगे. इसके अलावा PTV Sports, ESPN, CricLife, MYCO, Dialog, TSM और ICC का अपना प्लेटफॉर्म ICC TV भी इस टूर्नामेंट को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाएंगे. इस तरह यह टूर्नामेंट हर स्क्रीन और हर टाइम जोन में उपलब्ध रहेगा. इससे ब्रांड्स को लगातार ग्लोबल एक्सपोजर मिलेगा.
प्रीमियर पार्टनर्स का बड़ा दांव
टूर्नामेंट के प्रीमियर पार्टनर्स में Emirates, Aramco, DP World और Hyundai शामिल हैं. ये बड़ी वैश्विक कंपनियां हैं, जिनका कारोबार मिडिल ईस्ट, दक्षिण एशिया, अफ्रीका और यूरोप तक फैला हुआ है. भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबले इनके लिए लंबे समय की ब्रांड रणनीति का हिस्सा हैं. यह सिर्फ विज्ञापन नहीं, बल्कि बड़े बाजारों में अपनी मजबूत मौजूदगी दिखाने का मौका है.
प्रीमियर पार्टनर्स
- Emirates
- Aramco
- DP World
- Hyundai
ग्लोबल पार्टनर्स और सपोर्टर्स की मौजूदगी
ग्लोबल पार्टनर्स में Coca-Cola, Budweiser (0.0), Google, Sobha Realty, Rexona और Marriott Bonvoy जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा आधिकारिक सपोर्टर्स में Royal Stag और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत Cricket 4 Good भी जुड़े हैं. इन कंपनियों के लिए भारत-पाकिस्तान मैच उत्सव जैसा माहौल बनाता है. जहां जश्न होता है, वहां बेवरेज ब्रांड्स की मौजूदगी दिखती है. जहां ट्रैवल और मेहमाननवाजी की बात होती है, वहां होटल ब्रांड्स को फायदा मिलता है. कुल मिलाकर, 15 फरवरी का यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के विज्ञापन और ब्रांड वैल्यू का भी खेल होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह टक्कर मैदान के साथ-साथ बाजार में भी बराबरी की होगी.
ग्लोबल पार्टनर्स
- Coca-Cola
- Budweiser 0.0
- Sobha Realty
- Rexona
- Marriott Bonvoy
