LPG के साथ CNG भी हुई महंगी… क्या अब PNG की बारी? जानें कौन सस्ता
अप्रैल महीने में जहां कमर्शियल LPG और CNG दोनों महंगे हो गए हैं, वहीं घरेलू LPG पहले ही महंगी हो चुकी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब PNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी या फिलहाल इसमें राहत बनी रहेगी. इसके अलावा आइए जानते हैं तीनों में ज्यादा सस्ता कौन.
Which Gas is Cheaper LPG, PNG OR CNG: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देशभर में घरों और ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली ईंधन की कीमतें एक बड़ी चिंता बनी हुई हैं. अप्रैल महीने में जहां कमर्शियल LPG और CNG दोनों महंगे हो गए हैं, वहीं घरेलू LPG पहले ही महंगी हो चुकी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी या फिलहाल इसमें राहत बनी रहेगी.
अप्रैल में कितना बढ़ा कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल से 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2078.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में यह 2,208.50 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 2,031 रुपये हो गई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में अप्रैल में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन इससे पहले ही इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.
सीएनजी की कीमत भी बढ़ी
कमर्शियल गैस के साथ-साथ CNG भी महंगी हो गई है. 1 अप्रैल से Torrent Gas ने CNG की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है.
अभी कौन सस्ता ?
घरेलू किचन में आज सबसे बड़ा सवाल यही है कि LPG सिलेंडर सस्ता पड़ता है या PNG गैस. LPG की कीमतें बढ़ चुकी हैं और PNG फिलहाल स्थिर है. ऐसे में अगर हम 1 घंटे के इस्तेमाल का सीधा हिसाब लगाएं, तो साफ पता चल सकता है कि जेब पर किसका असर ज्यादा पड़ता है.
भारत में आमतौर पर 14.2 किलो का LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है. अगर इसकी कीमत 913 रुपये मान लें, तो सबसे पहले 1 किलो गैस की कीमत निकालते हैं. तो, 913 ÷ 14.2 = 64.29 रुपये प्रति किलो.
ऐसे में एक सामान्य 2 बर्नर गैस स्टोव अगर दोनों बर्नर के साथ चल रहा हो, तो करीब 0.30 किलो गैस प्रति घंटा खर्च होती है. तो, 0.30 × 64.29 = लगभग 19.28 रुपये प्रति घंटा यानी LPG पर 1 घंटे खाना बनाने का खर्च करीब 19 से 20 रुपये आता है.
PNG का 1 घंटे का खर्च कैसे समझें
4 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में Indraprastha Gas Limited के मुताबिक PNG की कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM है.
अब PNG में आमतौर पर घरेलू किचन में खपत करीब 0.20 SCM प्रति घंटा मानी जाती है (सामान्य उपयोग में).
तो, 0.20 × 47.89 = लगभग 9.58 रुपये प्रति घंटा यानी PNG पर 1 घंटे का खर्च करीब 9 से 10 रुपये बैठता है.
सीएनजी कितना सस्ता
CNG की लागत को हमेशा प्रति किलो और वाहन के माइलेज (कितने किलोमीटर प्रति किलो) के आधार पर समझा जाता है,
ऐसे में CNG कीमत: ₹77.09/kg, मान लो कार माइलेज देती है: 25 km/kg
तो प्रति किलोमीटर खर्च 77.09÷25=₹3.08/km77.09 ÷ 25 = ₹3.08/km77.09÷25= तो करीब ₹3.08 प्रति किमोमीटर होगा.
ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या इस बार पीएनजी की बारी है ?
जब एक तरफ LPG और CNG दोनों की कीमतें बढ़ रही हैं, तो स्वाभाविक है कि लोगों की नजर अब PNG पर टिक गई है. खास बात यह है कि पश्चिम एशिया में तनाव और ऊर्जा संकट के बावजूद PNG की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है.
4 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में Indraprastha Gas Limited (IGL) के मुताबिक घरेलू PNG की कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM (Standard Cubic Meter) बनी हुई है, जो 1 जनवरी 2026 से स्थिर है. गुरुग्राम में यह 46.70 रुपये प्रति SCM और नोएडा में 47.76 रुपये प्रति SCM है. वहीं कोलकाता और मुंबई में यह करीब 50 रुपये प्रति SCM के आसपास है. यानी जहां बाकी सभी ईंधन महंगे हो रहे हैं, PNG फिलहाल स्थिर बना हुआ है, जिससे इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अभी तक पीएनजी के दाम में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं. फिलहाल सरकार भी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को तेजी से PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि LPG पर निर्भरता कम हो सके.
इसे भी पढ़ें- चीन पर सख्ती से बदला CCTV मार्केट का खेल! इस कंपनी के लिए खुला बड़ा मौका, क्या बनेगी सबसे बड़ी विजेता?
Latest Stories
पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान ने दिखाई नरमी, जरूरी सामान वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी अनुमति
टाटा ट्रस्ट्स विवाद गहराया, बाई हीराबाई ट्रस्ट से वेणु श्रीनिवासन ने दिया इस्तीफा; एलिजिबिलिटी पर उठे थे सवाल
होर्मुज से अब तक कितने शिप को मिली परमिशन, जानें भारत-चीन-पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी
