भारत-US ट्रेड डील से खुले नए रास्ते, किसानों से लेकर MSME समेत इन सेक्टर्स में फिर लौटेगी हरियाली

नए ट्रेड समझौते को लेकर सरकार और कारोबारी जगत में काफी उत्साह है. इस समझौते से भारतीय किसानों, स्मॉल इंडस्ट्री, एक्सपोर्टर और स्कील लेबर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे ‘मेक इन इंडिया’ को नई रफ्तार मिलेगी और अमेरिका से नई तकनीक आने का रास्ता भी खुलेगा.

टैरिफ Image Credit: Getty image

India-US trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड समझौते को लेकर सरकार और कारोबारी जगत में काफी उत्साह है. इस समझौते से भारतीय किसानों, स्मॉल इंडस्ट्री, एक्सपोर्टर और स्कील लेबर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे ‘मेक इन इंडिया’ को नई रफ्तार मिलेगी और अमेरिका से नई तकनीक आने का रास्ता भी खुलेगा. लंबे समय से ऊंचे टैरिफ की वजह से कई सेक्टर मुश्किल में थे. खासकर कपड़ा, चमड़ा और समुद्री प्रोडक्ट जैसे Labor-based industries पर भारी दबाव था. अब टैरिफ घटने से इन सेक्टर्स में फिर से ऑर्डर बढ़ने की उम्मीद है.

Piyush Goyal ने क्या कहा

केंद्रीय Commerce मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि भारत और United States के बीच हुआ यह समझौता घरेलू किसानों, MSME, Entrepreneurs और skilled लेबर के लिए बड़े मौके खोलेगा. उन्होंने कहा कि इससे ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजाइन इन इंडिया’ और ‘इनोवेट इन इंडिया’ को वैश्विक पहचान मिलेगी.

टैरिफ घटाकर 18 फीसदी

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से बातचीत के बाद कहा कि भारतीय सामान पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जाएगा. इससे भारतीय प्रोडक्ट अमेरिकी बाजार में सस्ते होंगे. वाणिज्य सचिव Rajesh Agrawal ने इसे ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए समृद्धि और विकास के नए रास्ते खोलेगा.

टैरिफ में राहत से किन सेक्टर्स और कंपनियों को फायदा?

सेक्टरकंपनियां
टेक्सटाइल और अपैरलIndo Count Industries, Kitex, Gokaldas Exports, Pearl Global, Welspun India, Himatsingka Seide, Trident, Vardhman Textiles, Arvind
सीफूड सेक्टरApex Frozen Foods, Waterbase, Avanti Feeds
ऑटो और ऑटो पार्ट्सSona BLW, Ramkrishna Forging, Bharat Forge, Tata Motors, Samvardhana Motherson, Balkrishna Tyres, Sansera Engineering
केमिकल और एग्रोकेमिकलUPL, SRF, Jubilant Ingrevia, Aarti Industries, PI Industries
कंज्यूमर कंपनियांLT Foods, KRBL, Tata Consumer Products

निर्यातकों को बड़ी राहत की उम्मीद

थिंक टैंक Global Trade Research Initiative ने कहा कि अभी यह साफ होना जरूरी है कि किन प्रोडक्ट को इस समझौते में शामिल किया गया है. जूता उद्योग से जुड़े कारोबारी Aqeel Panaruna ने कहा कि इससे भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत होगी. Federation of Indian Export Organisations के अध्यक्ष एस.सी. रल्हान ने कहा कि यह एशियाई देशों के मुकाबले भारतीय निर्यात को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि कपड़ा, चमड़ा और फुटवियर जैसे सेक्टरों में रुके हुए ऑर्डर फिर से शुरू होंगे.

आंकड़ों में अमेरिका के साथ व्यापार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 में भारत का अमेरिका को निर्यात 1.83 फीसदी घटकर 6.88 अरब डॉलर रहा था. उसी महीने आयात बढ़कर 4.03 अरब डॉलर हो गया. अप्रैल से दिसंबर की अवधि में हालांकि निर्यात बढ़कर 65.87 अरब डॉलर पहुंचा.

इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स