Trains at a Glance 2026: भारतीय रेलवे ने बदला पूरा टाइम टेबल, 549 ट्रेनों का सफर होगा तेज, 122 नई ट्रेनें ट्रैक पर
Trains at a Glance 2026 रेलवे का सालाना टाइम टेबल बुक है. यह इसका 46वां संस्करण है. इसमें देशभर में चलने वाली अहम पैसेंजर ट्रेनों की पूरी जानकारी दी गई है. इस किताब में ट्रेनों के चलने का समय, रूट, स्टॉपेज और कैटेगरी के बारे में बताया जाता है.
Indian Railways New timetable: भारतीय रेल से रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं. नौकरी, पढ़ाई, इलाज, रिश्तेदारी या घूमने के लिए ट्रेन देश की सबसे भरोसेमंद सवारी मानी जाती है. हर साल रेलवे अपने टाइम टेबल में बदलाव करता है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा, कम समय में सफर और ज्यादा विकल्प मिल सकें. इसी कड़ी में Indian Railways ने Trains at a Glance 2026 जारी कर दिया है. यह रेलवे का आधिकारिक टाइम टेबल है, जिसमें ट्रेनों के समय, रूट और नियमों की पूरी जानकारी दी जाती है.
इस बार रेलवे ने कई बड़े फैसले लिए हैं. सैकड़ों ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है, नई ट्रेनें जोड़ी गई हैं और कई सेवाओं को सुपरफास्ट बनाया गया है. यात्रियों के लिए यह टाइम टेबल इसलिए भी खास है क्योंकि इससे सफर पहले से तेज, सुविधाजनक और प्लान करना आसान हो जाएगा.
Trains at a Glance 2026 क्या है
Trains at a Glance 2026 रेलवे का सालाना टाइम टेबल बुक है. यह इसका 46वां संस्करण है. इसमें देशभर में चलने वाली अहम पैसेंजर ट्रेनों की पूरी जानकारी दी गई है. इस किताब में ट्रेनों के चलने का समय, रूट, स्टॉपेज और कैटेगरी के बारे में बताया जाता है. इसके अलावा टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन, कैंसिलेशन के नियम, ट्रेन और स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाएं, कैटरिंग, खाने का मेनू और किराए की जानकारी भी शामिल होती है.

| बदलाव / सुविधा | संख्या |
|---|---|
| नई ट्रेनें शुरू की गईं | 122 |
| ट्रेनों की सेवाएं आगे बढ़ाई गईं | 86 |
| मेल और एक्सप्रेस से सुपरफास्ट बनी ट्रेनें | 10 |
| जिन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई | 549 |
549 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी
नए टाइम टेबल में रेलवे ने 549 ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी है. यानी अब ये ट्रेनें पहले से कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचेंगी. सबसे ज्यादा 117 ट्रेनें साउथ वेस्टर्न रेलवे से हैं. इसके बाद नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की 89 ट्रेनें और वेस्टर्न रेलवे की 80 ट्रेनें शामिल हैं. साउदर्न रेलवे की 75, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की 36, ईस्टर्न रेलवे की 32, सेंट्रल रेलवे की 30 और वेस्ट सेंट्रल रेलवे की 27 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और लंबी दूरी का सफर आसान होगा.

122 नई ट्रेनें शुरू
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 122 नई ट्रेन सेवाएं भी शुरू की हैं. इनमें अलग अलग कैटेगरी की ट्रेनें शामिल हैं. 26 अमृत भारत ट्रेनें, 60 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें, 2 हमसफर, 2 जन शताब्दी, 2 नमो भारत रैपिड रेल और 2 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा 28 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं भी जोड़ी गई हैं, जो तेज और आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेनें हैं.
| ट्रेन की श्रेणी | नई ट्रेनों की संख्या |
|---|---|
| मेल और एक्सप्रेस ट्रेन | 60 |
| वंदे भारत एक्सप्रेस | 28 |
| अमृत भारत ट्रेन | 26 |
| हमसफर ट्रेन | 2 |
| जन शताब्दी ट्रेन | 2 |
| नमो भारत रैपिड रेल | 2 |
| राजधानी एक्सप्रेस | 2 |
| कुल नई ट्रेनें | 122 |
अन्य बड़े बदलाव
रेलवे ने सिर्फ नई ट्रेनें ही नहीं जोड़ीं, बल्कि 86 ट्रेनों की सेवाओं को आगे तक बढ़ाया है. 8 ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई गई है ताकि यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकें. साथ ही 10 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट कैटेगरी में अपग्रेड किया गया है, जिससे उनका सफर और तेज हो गया है. Indian Railways की नई टाइम टेबल बुक 2026 में 1400 से ज्यादा ट्रेनों के शेड्यूल दिए गए हैं. इसमें हर क्लास का किराया प्रति किलोमीटर बताया गया है. टिकट रिजर्वेशन और कैंसिलेशन की पूरी जानकारी दी गई है.
| Sr. No. | Railway Zone | New Trains Introduced | Services Extended | Frequency Increased | Mail/Express to Superfast | Trains Speeded Up |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | CR | 4 | 6 | 0 | 0 | 30 |
| 2 | ECOR | 4 | 4 | 0 | 0 | 3 |
| 3 | ECR | 20 | 20 | 0 | 0 | 12 |
| 4 | ER | 6 | 4 | 0 | 0 | 32 |
| 5 | KR | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 6 | NCR | 2 | 4 | 2 | 0 | 1 |
| 7 | NER | 8 | 4 | 2 | 0 | 12 |
| 8 | NFR | 10 | 0 | 0 | 0 | 36 |
| 9 | NR | 20 | 10 | 0 | 0 | 24 |
| 10 | NWR | 12 | 6 | 2 | 0 | 89 |
| 11 | SCR | 4 | 6 | 0 | 0 | 0 |
| 12 | SECR | 0 | 2 | 0 | 0 | 11 |
| 13 | SER | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 14 | SR | 6 | 4 | 0 | 2 | 75 |
| 15 | SWR | 8 | 6 | 0 | 8 | 117 |
| 16 | WCR | 8 | 0 | 0 | 0 | 27 |
| 17 | WR | 10 | 10 | 2 | 0 | 80 |
| Total | — | 122 | 86 | 8 | 10 | 549 |
ये भी पढ़ें: मल्टीबैगर किंग, 33% CAGR का जादू… ऐसी थी Siddhartha Bhaiya की कहानी, 47 साल की उम्र में हुआ निधन
Latest Stories
रियाल में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट से हिला ईरान, 1 डॉलर की वैल्यू 14 लाख पहुंची, करेंसी क्राइसिस से सड़कों पर बिजनेसमैन
हर घंटे ₹102 कमाता है Zomato-Blinkit डिलीवरी बॉय, दीपिंदर गोयल ने शेयर किया फैक्ट शीट, 26500 होती है मंथली कमाई
Tata-Foxconn की जोड़ी ने मचा दी हलचल, सरकार ने खोला ₹41863 करोड़ का खजाना; मोबाइल फोन की दुनिया में मास्टरस्ट्रोक
