हर 5 रुपये की कमाई में ₹1 पेट्रोल पर खर्च, Sri Lanka-USA के मुकाबले भारतीयों पर ज्यादा बोझ

पेट्रोल की कीमत सिर्फ पंप पर दिखने वाले रेट से नहीं, बल्कि लोगों की कमाई के मुकाबले भी आंकी जाती है. एक हालिया तुलना बताती है कि भारतीयों को पेट्रोल खरीदने के लिए अपनी आय का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है. रूस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में भारत में ईंधन का आर्थिक बोझ कहीं अधिक है.

Expenses on Petrol Buying in India Image Credit: @AI/Money9live

Expenses on Petrol Buying in India : पेट्रोल की कीमत केवल उसके बाजार भाव से नहीं, बल्कि लोगों की आय के मुकाबले भी आंकी जाती है. किसी देश में पेट्रोल सस्ता या महंगा है, इसका सही पता तब चलता है जब यह देखा जाए कि उसे खरीदने के लिए लोगों को अपनी आय का कितना हिस्सा खर्च करना पड़ता है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति आय कई विकसित देशों की तुलना में काफी कम है.

इसी कारण भारत में पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को अपनी आय का अपेक्षाकृत बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है. जहां रूस और यूरोप के देशों में पेट्रोल खरीदने पर आय का बहुत कम हिस्सा खर्च होता है, वहीं भारत में यह अनुपात कहीं अधिक है. इससे स्पष्ट होता है कि आय के अनुपात में भारत में पेट्रोल आम लोगों के लिए अपेक्षाकृत महंगा पड़ता है.

हर 5 रुपये में ₹1 पेट्रोल पर हो रहा खर्च

अमेरिका में एक व्यक्ति को हर माह 40 लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए अपनी आय का 0.6 फीसदी देना होता है. वहीं यूके को 1.9 फीसदी, रूस को 3.1 फीसदी, चीन को 4.8 फीसदी, ब्राजील को 6.1 फीसदी खर्च करना होता है. जबकि भारत में प्रत्येक व्यक्ति को हर महीने 40 लीटर पेट्रोल के लिए अपनी कमाई का 20.3 फीसदी खर्च करते हैं. यानी हर 5 रुपये खर्च करने पर 1 रुपये पेट्रोल खरीदने पर खर्च किया जाता है.

देशपेट्रोल पर खर्च आय का प्रतिशत (%)
यूके1.9%
अमेरिका 0.7%
रूस 3.1%
चीन4.8%
ब्राजील6.1%
भारत20.3%
श्रीलंका15.6%
Source – globalpetrolprices

इन देशों में हर दिन कितनी होती है कमाई?

भारत में आम आदमी हर दिन 7.70 डॉलर कमाते हैं. वहीं अमेरिका में हर दिन 33.6 डॉलर, रूस में 6.6 डॉलर, यूके में 21.7 डॉलर कमाई होती है.

देशप्रति-व्यक्ति आय (डॉलर प्रति दिन)
भारत$7.70 प्रति दिन
अमेरिका$33.6 प्रति दिन
रूस$6.6 प्रति दिन
यूनाइटेड किंगडम (यूके)$21.7 प्रति दिन
जर्मनी$23.2 प्रति दिन
फ्रांस$18.8 प्रति दिन
जापान$12.7 प्रति दिन
चीन$5.3 प्रति दिन
ब्राजील$4.4 प्रति दिन