IPL vs PSL: प्राइज मनी से लेकर खिलाड़ियों की सैलरी तक, जानें क्यों IPL है पैसों की असली बादशाह लीग?

अगर प्राइज मनी और खिलाड़ियों की कमाई को पैमाना मानें, तो IPL और PSL के बीच का अंतर साफ नजर आता है. IPL में जहां हर साल करोड़ों की बारिश होती है, वहीं PSL अभी भी सीमित बजट के साथ आगे बढ़ रही है.

आईपीएल बनाम पीएसएल Image Credit:

क्रिकेट की पॉपुलैरिटी ने इसे अब एक बड़ा बिजनेस बन दिया है. खिलाड़ियों की वैल्यू इस बात पर आंकी जाती है कि उन्हें लीग्स में कितनी बोली पर खरीदा गया. T20 League में पैसा ही सबसे बड़ा फैक्टर बन रहता है. सभी की नजरें प्लेयर के सामने उनके बढ़ते-घटते दामों पर टिकी होती है. भारत की IPL और पाकिस्तान की PSL पर लोगों की खास नजर होती है, क्योंकि दोनों देशों में क्रिकेटर्स को भगवान तक का दर्जा दे दिया जाता है. हालांकि जब बात प्राइज मनी और खिलाड़ियों की कमाई की आती है, तो दोनों लीग्स के बीच का बहुत बड़ा अंतर है.

IPL में हर साल करोड़ों

अगर पिछले पांच साल (2021–2025) के आंकड़ों को ध्यान से देखें, तो IPL ने प्राइज मनी के मामले में एक स्थिर और मजबूत मॉडल बनाया है. IPL में हर साल विजेता टीम को 20 करोड़ तक दिए गए हैं. रनर-अप को भी 12.5 करोड़ से 13 करोड़ तक की रकम मिलती रही है. इसका मतलब यह है कि सिर्फ फाइनल तक पहुंचने वाली टीम भी करोड़ों में कमाई करती है.
वहीं PSL की बात करें तो 2021 में विजेता को 3.5 करोड़ मिले थे, जो 2025 तक बढ़कर करीब 4.61 से 4.67 करोड़ तक पहुंचा यानी पांच साल में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन IPL के मुकाबले यह अभी भी काफी कम है. रनर-अप टीम को PSL में 2021 में 1.5 करोड़ मिले, जो 2025 में बढ़कर करीब 2.8 करोड़ तक पहुंचे.

वर्षPSL विजेता की प्राइज मनीPSL रनर-अप की प्राइज मनीIPL विजेता की प्राइज मनीIPL रनर-अप की प्राइज मनी
2021₹3.5 करोड़₹1.5 करोड़₹20 करोड़₹12.5 करोड़
2022₹3.40 करोड़ (लगभग)₹1.36 करोड़ (लगभग)₹20 करोड़₹13 करोड़
2023₹3.40 करोड़ (लगभग)₹1.36 करोड़ (लगभग)₹20 करोड़₹13 करोड़
2024₹4.15 करोड़ (लगभग)₹1.6 करोड़ (लगभग)₹20 करोड़₹13 करोड़
2025₹4.61 से ₹4.67 करोड़ (लगभग)₹2.79 से ₹2.80 करोड़ (लगभग)₹20 करोड़₹12.5 करोड़

खिलाड़ियों की कमाई: IPL में पैसा ही असली गेम चेंजर

अब बात करते हैं खिलाड़ियों की कमाई की, जो किसी भी लीग की असली ताकत होती है. IPL में 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जो लीग के इतिहास का सबसे महंगा सौदा है. यह रकम सिर्फ एक खिलाड़ी के लिए है, जो कई टीमों की कुल प्राइज मनी से भी ज्यादा है. वहीं 2026 में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन बने, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा. वहीं PSL में सबसे महंगे खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं, जिन्हें 2026 से पहले लगभग 4.67 करोड़ में साइन किया गया.

अवॉर्ड मनी में भी अंतर

अगर व्यक्तिगत अवॉर्ड्स को देखें, तो IPL में टॉप रन स्कोरर और विकेट टेकर को आमतौर पर 10 से 15 लाख तक मिलते हैं.
PSL में यह रकम अलग-अलग सालों में बदलती रही है. साल 2021 में सिर्फ 3.75 लाख, जबकि बाद के सालों में यह बढ़कर 11 तक पहुंची.

IPL क्यों आगे निकल गई?

भारत का बड़ा क्रिकेट बाजार, ब्रॉडकास्ट डील्स, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल व्यूअरशिप ये सभी मिलकर IPL को दुनिया की सबसे अमीर T20 लीग बनाते हैं. दूसरी तरफ PSL का बाजार और कमर्शियल वैल्यू अभी IPL के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है.

इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक