नोएडा प्रोटेस्ट का असर, अब देशभर में मजदूरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार, डबल हो सकती है न्यूनतम मजदूरी

वर्तमान में राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी ₹176 है, जो 2017 में तय की गई थी. अब इसे बढ़ाकर ₹350 से ₹450 करने की योजना है. हरियाणा ने मजदूरी में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे अनस्किल्ड वर्कर्स की सैलरी करीब ₹15,200 हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी मजदूरों के विरोध के बाद वेतन बढ़ाया गया है.

लेबर Image Credit: gettyimage

Hike in daily wage: देश में बढ़ती महंगाई और मजदूरों की नाराजगी के बीच अब सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर ₹350 से ₹450 प्रति दिन करने पर विचार कर रही है. अगर यह फैसला लागू होता है, तो देशभर के लाखों मजदूरों की इनकम में सीधा असर पड़ेगा.

हाल के दिनों में कई राज्यों में मजदूरों के प्रदर्शन और वेतन बढ़ाने की मांग तेज हुई है. इसी दबाव के चलते उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों ने पहले ही मजदूरी बढ़ा दी है. अब केंद्र सरकार भी पूरे देश के लिए एक समान न्यूनतम वेतन तय करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे राज्यों के बीच वेतन का अंतर कम हो सके.

सरकार क्यों बढ़ाना चाहती है मजदूरी

मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार मजदूरी बढ़ाने के प्रस्ताव पर अंतिम चरण में चर्चा कर रही है. वर्तमान में राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी प्रति दिन ₹176 है, जो 2017 में तय की गई थी. अब इसे बढ़ाकर ₹350 से ₹450 करने की योजना है. हरियाणा ने मजदूरी में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे अनस्किल्ड वर्कर्स की सैलरी करीब ₹15,200 हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी मजदूरों के विरोध के बाद वेतन बढ़ाया गया है.

नोएडा प्रोटेस्ट के बाद UP में इतनी बढ़ी सैलरी

कैटेगरीनोएडा-गाजियाबाद (पुराना)नोएडा-गाजियाबाद (नया)नगर निगम वाले जिले (पुराना)नगर निगम वाले जिले (नया)अन्य जिले (पुराना)अन्य जिले (नया)
unskilled worker113131369011313130061131312356
Semi-skilled worker124451505912445143061244513591
Skilled Worker139401686813940160251394015224

कैसे तय होगी नई सैलरी

नई व्यवस्था के तहत दैनिक मजदूरी के आधार पर महीने की सैलरी तय होगी. यानी 26 दिनों के हिसाब से मासिक वेतन निकाला जाएगा. साथ ही, स्किल्ड, सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड सभी कैटेग्री के लिए अलग स्ट्रक्चर बनाई जाएगी.

सरकार यह बदलाव नए लेबर कोड के तहत कर रही है. इन कोड्स का मकसद मजदूरी और श्रम कानूनों को सरल बनाना है. इसमें वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामकाजी हालात को बेहतर करने पर जोर दिया गया है.

डबल हो सकती है न्यूनतम मजदूरी

वर्तमान में National Minimum Wage प्रति दिन ₹176 है, जो 2017 में तय की गई थी. अब इसे बढ़ाकर ₹350 से ₹450 करने की योजना है. ऐसे में अगर यह फैसला लागू होता है, तो मजदूरों की इनकम लगभग दोगुनी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: युद्ध से तबाह सऊदी-कतर-खाड़ी देशो का तेल इंफ्रा, $60 बिलियन की चोट, दुनिया में सप्लाई संकट का खतरा

Latest Stories

युद्ध से शेयर बाजार-SIP सब में नुकसान, क्या अमीरों के भी डूब रहे हैं पैसे, जानें अंबानी-अडानी-जिंदल से लेकर दूसरे अरबपतियों का हाल

Gold-Silver Rate Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी ₹1960 हुई महंगी, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कहां पहुंच गई नेटवर्थ

युद्ध से तबाह सऊदी-कतर-खाड़ी देशों का तेल इंफ्रा, $60 बिलियन की चोट, दुनिया में सप्लाई संकट का खतरा

समृद्धि एक्सप्रेसवे की रफ्तार से बढ़ी कमाई, अब तक ₹2,660 करोड़ का टोल कलेक्शन; 1.55 करोड़ गाड़ियों ने किया सफर

कलानिधि मारन का दावा, SpiceJet पर ब्याज समेत ₹400 करोड़ से अधिक का बकाया; पेमेंट को लेकर जारी है विवाद