RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
RBI Governor Shaktikant Das News Update: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उन्हें एसिडिटी की समस्या हुई थी
RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उन्हें एसिडिटी की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है.
RBI का बयान
आरबीआई के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि, “गवर्नर शक्तिकांत दास अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है. उन्हें अगले 2-3 घंटे में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.” उन्होंने आगे कहा कि यह एक एहतियाती कदम था, और गवर्नर की तबीयत अब सामान्य है. जल्द ही आरबीआई की तरफ से एक औपचारिक बयान भी जारी किया जाएगा.
इस खबर को फिलहाल अपडेट किया जा रहा है.
Latest Stories
Donald Trump ने दिया संकेत-‘जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध’, क्या गिरने वाली है तेल की कीमतें?
Tata Sons IPO पर बड़ा अपडेट! RBI ने सरेंडर अर्जी ठुकराई, जानिए आगे क्या होगा
RailOne से टिकट बुक करने वालों के लिए नया नियम, यात्रा से पहले जान लें
