RR और RCB तो ट्रेलर, CSK बनेगी असली धुरंधर, वैल्युएशन ने मचाया तहलका
RCB की रिकॉर्ड डील के बाद IPL टीमों की वैल्यूएशन पर निवेशकों का नजरिया बदल गया है. इसका असर अब CSK के अनलिस्टेड शेयरों में दिख रहा है, जहां तेजी से खरीदारी बढ़ी है. क्या यह नई निवेश कहानी की शुरुआत है, जहां क्रिकेट बन रहा है बड़ा एसेट?
भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून और बड़ा कारोबार दोनों है. गली-गली में खेला जाने वाला यह खेल अब स्टेडियम से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक करोड़ों लोगों को जोड़ता है और इसी के साथ एक ‘बिग बिजनेस’ इकोसिस्टम भी खड़ा करता है. IPL इस बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है, जहां टीमें और खिलाड़ी अब करोड़ों नहीं, बल्कि हजारों करोड़ की वैल्यू पर आंके जा रहे हैं.
हाल में ₹16,700 करोड़ में RCB की बिक्री ने इस ट्रेंड को और मजबूत कर दिया है. इस डील से निवेशकों का फोकस तेजी से IPL फ्रेंचाइजी पर बढ़ा है. इसका सीधा असर अब अनलिस्टेड बाजार में दिख रहा है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शेयरों में अचानक तेज खरीदारी देखने को मिल रही है.
RCB डील ने बदल दिया पूरा खेल
हाल ही में Royal Challengers Bengaluru (RCB) करीब ₹16,700 करोड़ में बिकी है, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक है.
इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स भी ₹15,000 करोड़ से ज्यादा वैल्यूएशन पर बिकी. इन दोनों डील्स ने IPL टीमों की वैल्यूएशन के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. अब निवेशक क्रिकेट टीमों को सिर्फ ब्रांड नहीं, बल्कि एक मजबूत बिजनेस एसेट के रूप में देखने लगे हैं.
CSK के शेयर में अचानक क्यों आई तेजी?
RCB डील के बाद निवेशकों की नजर अब CSK पर टिक गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK के अनलिस्टेड शेयरों में अचानक डिमांड बढ़ गई है और कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं.
इसकी सबसे बड़ी वजह है वैल्यूएशन गैप. मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, CSK की मार्केट वैल्यू अभी भी करीब ₹11,000-12,000 करोड़ के आसपास है, जबकि RCB उससे कहीं ज्यादा वैल्यू पर बिकी है. कंपनी के शेयर ने ऑल टाइम में 194 फीसदी के लगभग का रिटर्न दिया है. अनलिस्टेड बाजार में कीमत वक्त में 288 रुपये पर ट्रेड कर रही है.

यानी निवेशकों को लग रहा है कि CSK अभी “अंडरवैल्यूड” है और इसमें आगे तेजी की गुंजाइश है.
‘री-रेटिंग’ का गेम क्या है?
विशेषज्ञ इसे valuation re-rating कह रहे हैं. RCB और RR जैसी डील्स ने यह संकेत दिया है कि IPL टीमों की असली कीमत पहले से कहीं ज्यादा है. ऐसे में बाकी टीमों, खासतौर पर CSK की वैल्यू भी अब नए स्तर पर आंकी जा रही है.
CNBC TV18 ने ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि, 2008 के मुकाबले IPL टीमों की वैल्यू करीब 25 गुना बढ़ चुकी है. साथ ही ग्लोबल निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि कई एक्सपर्ट मानते हैं कि CSK की वैल्यू RCB के बराबर या उससे ज्यादा भी हो सकती है.
Latest Stories
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतें 2027 तक 28 फीसदी बढ़ जाएंगी, प्लॉट के रेट में डेढ़ गुना इजाफा
जंग के बीच नायरा ने 5 रुपये बढ़ाए पेट्रोल के दाम, जानें IOCL, BPCL, jio-bp में किसका तेल सस्ता
देश में कितने दिनों का है फ्यूल स्टॉक, सरकार ने साफ-साफ बता दिया; आप भी जान लीजिए
