ऑयल डील के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान पर घटाया 10% टैरिफ, भारत पर 25% बरकरार; दुश्मन देश पर ट्रंप मेहरबान
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की व्यापार नीति में बड़ा फेरबदल किया है. इस नई नीति में कुछ देशों को भारी छूट दी गई है, लेकिन कुछ को अब भी ज्यादा टैक्स चुकाना होगा. ऐसे में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टैरिफ रेट को लेकर जो फैसला हुआ है, वो काफी चौंकाने वाला है.
बुधवार यानी 30 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया था कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ ऑयल डील की है जिसके तहत अमेरिका पाकिस्तान के तेल भंडारों का विकास करेगा. ट्रंप भारत से भी तेल को लेकर कुछ ऐसी ही उम्मीदें कर रहे हैं. अमेरिका लगातार यह दबाव बना रहा है कि भारत रूस से तेल आयात को कम या बंद करे और अमेरिका अथवा उसके सहयोगी देशों से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदे. लेकिन भारत ने अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता और ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.
और शायद यही वजह है कि ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ नीति में भारत को कोई राहत नहीं दी गई, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश को टैरिफ छूट दी गई है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश को टैरिफ में राहत
31 जुलाई को जारी नए कार्यकारी आदेश के तहत ट्रंप ने 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों पर लगने वाले आयात शुल्क को दोबारा निर्धारित किया.
- भारत पर 25% टैरिफ पहले की तरह बरकरार रखा गया है.
- पाकिस्तान पर टैरिफ 29% से घटाकर 19% कर दिया गया.
- बांग्लादेश पर शुल्क 35% से घटाकर 20% कर दिया गया.
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह बदलाव 7 अगस्त से प्रभावी होंगे. आदेश के अनुसार, “ये संशोधन उन सभी वस्तुओं पर लागू होंगे जो इस आदेश की तारीख के 7 दिन बाद अमेरिका में आयात की जाएंगी.”
‘फेयर ट्रेड’ नीति के तहत नया गणित
ट्रंप प्रशासन ने इसे “फेयर ट्रेड रीकैलिब्रेशन” कहा है. इसका मकसद है- हर देश के साथ अमेरिकी व्यापार समीकरण को दोबारा संतुलित करना. यह टैरिफ अब उस देश के साथ व्यापार की स्थिति और बाजार पहुंच की स्थिति पर आधारित होंगे.
यह भी पढ़ें: रेलवे की इस कंपनी के पास झोला भर ऑर्डर, वैल्यू 8877 करोड़, 5 साल में 126% रिटर्न, नए डेवलपमेंट रखें नजर
कुछ प्रमुख देशों पर नया टैरिफ इस प्रकार है:
| देश/क्षेत्र | रेसिप्रोकल टैरिफ |
|---|---|
| अफगानिस्तान | 15% |
| अल्जीरिया | 30% |
| अंगोला | 15% |
| बांग्लादेश | 20% |
| बोलीविया | 15% |
| बोस्निया और हर्जेगोविना | 30% |
| बोत्सवाना | 15% |
| ब्राज़ील | 10% |
| ब्रुनेई | 25% |
| कंबोडिया | 19% |
| कैमरून | 15% |
| चाड | 15% |
| कोस्टा रिका | 15% |
| कोट डिवोयर | 15% |
| कोंगो लोकतांत्रिक गणराज्य | 15% |
| इक्वाडोर | 15% |
| इक्वेटोरियल गिनी | 15% |
| यूरोपीय संघ: जिन वस्तुओं की कस्टम दर > 15% है | 0% |
| यूरोपीय संघ: जिन वस्तुओं की कस्टम दर 15% से कम है | 15% माइनस Column 1 Duty Rate |
| फॉकलैंड द्वीप समूह | 10% |
| फिजी | 15% |
| घाना | 15% |
| गयाना | 15% |
| आइसलैंड | 15% |
| भारत | 25% |
| इंडोनेशिया | 19% |
| इराक | 35% |
| इज़राइल | 15% |
| जापान | 15% |
| जोर्डन | 15% |
| कजाकिस्तान | 25% |
| लाओस | 40% |
| लेसोथो | 15% |
| लीबिया | 30% |
| लिक्टेंस्टीन | 15% |
| मेडागास्कर | 15% |
| मलावी | 15% |
| मलेशिया | 19% |
| मॉरिशस | 15% |
| मोल्दोवा | 25% |
| मोज़ाम्बीक | 15% |
| म्यानमार (बर्मा) | 40% |
| नामीबिया | 15% |
| नाउरू | 15% |
| न्यूजीलैंड | 15% |
| निकारागुआ | 18% |
| नाइजीरिया | 15% |
| उत्तरी मैसेडोनिया | 15% |
| नॉर्वे | 15% |
| पाकिस्तान | 19% |
| पापुआ न्यू गिनी | 15% |
| फिलीपींस | 19% |
| सर्बिया | 35% |
| दक्षिण अफ्रीका | 30% |
| दक्षिण कोरिया | 15% |
| श्रीलंका | 20% |
| स्विट्जरलैंड | 39% |
| सीरिया | 41% |
| ताइवान | 20% |
| थाईलैंड | 19% |
| ट्रिनिदाद और टोबैगो | 15% |
| ट्यूनिशिया | 25% |
| तुर्की | 15% |
| युगांडा | 15% |
| यूनाइटेड किंगडम | 10% |
| वानुअतु | 15% |
| वेनेज़ुएला | 15% |
| वियतनाम | 20% |
| जाम्बिया | 15% |
| जिंबाब्वे | 15% |
Latest Stories
Gold Silver Rate Today 09-02-2026: सोना और चांदी के दाम में तेज उछाल, गोल्ड ₹157000 के पार, ₹9,000 महंगी हुई सिल्वर
अगले हफ्ते लागू होगा नया US टैरिफ नियम, भारतीय निर्यात को मिलेगी बड़ी राहत; अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि मार्च में आएंगे दिल्ली
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बड़ा ट्विस्ट! व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला आदेश, 25% पेनल्टी की रकम होगी रिफंड: रिपोर्ट
अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में आएगी तेजी या टूटेंगे भाव? खरीदारी का मन बनाने से पहले जान लें एनालिस्ट की राय
