₹40 की कमाई से 20 करोड़ की नेटवर्थ तक; जानें 107 करोड़ का ऑफर ठुकराने वाले खान सर कैसे करते हैं कमाई

कभी पढ़ाने के बदले सिर्फ 40 रुपये कमाने वाले फैसल खान, जिन्हें पूरा देश 'खान सर' के नाम से जानता है, आज करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. हाल ही में पटना में हुए विवाद के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है. लेकिन इस बार बहस सिर्फ विवाद की नहीं, बल्कि उनकी नेटवर्थ, कमाई और उस 107 करोड़ रुपये के ऑफर की भी हो रही है जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था.

खान सर Image Credit:

Khan Sir Net Worth: करोड़ों छात्रों के बीच ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पटना में हाल ही में हुए विवाद और पुलिस जांच के बीच अब लोगों की दिलचस्पी उनकी संपत्ति और कमाई को लेकर भी बढ़ गई है. कभी महज 40 रुपये कमाने वाले खान सर आज करोड़ों रुपये की नेटवर्थ के मालिक बताए जाते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक बार 107 करोड़ रुपये का ऑफर भी ठुकरा दिया था. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर खान सर की कमाई कहां से होती है और उन्होंने इतना बड़ा साम्राज्य कैसे खड़ा किया?

107 करोड़ का ऑफर भी कर दिया था रिजेक्ट

इसके कपिल शर्मा शो में खान सर ने बताया था कि एक कंपनी ने उन्हें 107 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. उनका कहना था कि अगर वह इस ऑफर को मान लेते तो उन छात्रों से दूर हो जाते जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते. उनके मुताबिक पैसा हमेशा नहीं रहता, लेकिन छात्रों का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी है.

40 रुपये से शुरू हुआ था सफर

उत्तर प्रदेश के देवरिया में जन्मे फैसल खान, जिन्हें पूरा देश खान सर के नाम से जानता है, का बचपन आर्थिक तंगी में बीता. उनका एक किस्सा अक्सर चर्चा में रहता है कि पढ़ाने के बाद उन्हें सिर्फ 40 रुपये मिले थे, जबकि घर जाने के लिए बस का किराया 90 रुपये था. पैसे कम पड़ने पर उन्हें पैदल ही लौटना पड़ा था. यही संघर्ष आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.

बिना पैसे के शुरू की थी कोचिंग

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, खान सर ने दोस्तों की मदद से किराए पर एक छोटा कमरा लेकर पढ़ाना शुरू किया था. उनका मकसद था कि गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को कम फीस में अच्छी शिक्षा मिल सके. देखते ही देखते उनकी पढ़ाने की शैली इतनी लोकप्रिय हुई कि लाखों छात्र उनसे जुड़ते चले गए.

कितनी है नेटवर्थ?

खान सर ने कभी भी अपनी संपत्ति सार्वजनिक नहीं की. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बीच है. बताया जाता है कि वह एक दिन में करीब 70 हजार रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.

कैसे होती है खान सर की कमाई?

रिपोर्ट के मुताबिक, खान सर की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनका यूट्यूब चैनल “Khan GS Research Centre” है. इस चैनल के 2.4 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूब से उन्हें हर महीने 10 से 20 लाख रुपये तक की कमाई होती है.

इसके अलावा पटना और दिल्ली में उनके ऑफलाइन कोचिंग संस्थान “Khan Global Studies” भी संचालित होते हैं. यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है और कोर्स फीस 20 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक बताई जाती है. ऑनलाइन कोर्स, स्टडी मटेरियल और दूसरी शैक्षणिक सेवाएं भी उनकी इनकम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

इसे भी पढ़ें- 6 राज्यों में 8 अस्पताल, 2211 बेड… अब ₹1800 करोड़ जुटाने के लिए IPO लाने की तैयारी, SEBI के पास पहुंचा DRHP