कौन है गरम धरम का मालिक, क्या सच में है धर्मेंद्र से नाता

बिजनेसमैन सुशील कुमार का आरोप है कि, अप्रैल 2018 में, दो लोगों ने धर्मेंद्र की ओर से उनसे संपर्क किया और गरम धरम ढाबा फ्रैंचाइजी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया. उन्हें 41 लाख रुपये के निवेश पर 7 फीसदी मुनाफे का वादा भी किया गया था. क्या है पूरा मामला?

धर्मेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने जारी क्या समन Image Credit: Canva

दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो एक्टर धर्मेंद्र के जीवन के ईर्द-गिर्द डिजाइन किया गया है जहां उत्तर भारत का खाना मिलता है. इसका नाम है गरम धरम. लेकिन  अब एक बिजनेसमैन सुशील कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें गरम धरम ढाबा फ्रैंचाइजी में निवेश के लिए फंसाया गया और उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. इस मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने एक्टर धर्मेंद्र और दो अन्य लोगों को समन भी जारी किया है. लेकिन गरम धरम का मालिक कौन हैं, चलिए जानते हैं.

क्या है कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने आदेश दिया है कि, धर्मेंद्र (धर्म सिंह देओल) और अन्य दो आरोपियों को आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120B (आपराधिक साजिश) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत अपराधों के लिए समन किया जाए. दूसरे और तीसरे आरोपी को धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत भी समन भेजा जाए. इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 फरवरी 2025 को की जाएगी.  

क्या है आरोप?  

सुशील कुमार का आरोप है कि, अप्रैल 2018 में, दो लोगों ने धर्मेंद्र की ओर से उनसे संपर्क किया और गरम धरम ढाबा फ्रैंचाइजी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया. उन्हें 41 लाख रुपये के निवेश पर 7 फीसदी मुनाफे का वादा भी किया गया था. सुशील कुमार ने अन्य ब्रांच की सफलता को देखकर निवेश का फैसला कर लिया था. सितंबर 2018 में 63 लाख का लेटर ऑफ इंटेंट भी साइन हुआ. सुशील ने 17.70 लाख का पेमेंट कर दिया था और उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जमीन भी खरीदी थी. इसके बावजूद, आरोपियों ने वादे के अनुसार फ्रैंचाइजी स्थापित नहीं की. अब सुशील कुमार इस फ्रैंचाइजी से अपना पेमेंट वापस मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Vishal Mega Mart क्या Dmart जैसा कर पाएगा कमाल, जानें 500% रिटर्न की कहानी

गरम धरम ढाबा के मालिक कौन हैं?

इस मामले में धर्मेंद्र को समन जारी हुआ है लेकिन क्या धर्मेंद्र इसके मालिक हैं. जवाब है नहीं. गरम धरम ढाबा की शुरुआत 23 फरवरी 2018 को हरियाणा के मुरथल में हुई थी. इसका लॉन्च धर्मेंद्र ने खुद ही किया था. लेकिन इसका मालिक कोई और है. इसके एक को-फाउंडर उमंग तिवारी हैं और दूसरे, मिक्की मेहता हैं.

फोटो – लिंक्डइन, गरम धरम के मालिक मिक्की मेहता

Latest Stories

भारत-फ्रांस मिलकर बनाएंगे एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ाने वाला हेलिकॉप्टर, दुनिया भर में होगा एक्सपोर्ट

Gold-Silver Price Today 17-02-2026: सस्ते हुए सोने और चांदी, ₹5000 तक टूटे भाव; जानें नई कीमतें

डिफेंस से लेकर इनोवेशन तक, PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत-फ्रांस संबंधों का शुरू किया नया चैप्टर

गल्फ देशों के साथ FTA में गोल्ड को शामिल नहीं करेगा भारत! ओमान जैसा रुख बरकरार रख सकती है सरकार

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने किया टाटा एयरबस हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का उद्घाटन, ईयर ऑफ इनोवेशन की हुई शुरुआत

मुंबई, बेंगलुरु ही नहीं अब बनारस, गोरखपुर और कटक भी मनी जनरेटर, छोटे शहर बन रहे हैं इकोनॉमी के इंजन, दिग्गज कंपनियां लगा रही हैं दांव