मुंबई, बेंगलुरु ही नहीं अब बनारस, गोरखपुर और कटक भी मनी जनरेटर, छोटे शहर बन रहे हैं इकोनॉमी के इंजन, दिग्गज कंपनियां लगा रही हैं दांव
भारत की इकोनॉमी में अब छोटे शहर तेजी से नई ताकत बनकर उभर रहे हैं. टियर 2 और टियर 3 शहरों में रिटेल, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं. Trent ने 100 से ज्यादा नए स्टोर जोड़े हैं जिनमें अधिकतर छोटे शहरों में हैं. कंपनियां छोटे पैक और एंट्री लेवल प्रोडक्ट लॉन्च कर ग्रामीण और लो इनकम ग्राहकों को जोड़ रही हैं. रियल एस्टेट रिपोर्ट भी छोटे शहरों में बढ़ती मांग की पुष्टि करती है.
Small Town Growth: भारत की इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है और तेजी से आगे बढ़ रही है. अब तक देश की आर्थिक ताकत का सेंटर मेट्रो शहर रहे हैं. लेकिन हाल के आंकड़े दिखाते हैं कि टियर 2 और टियर 3 शहर तेजी से उभर रहे हैं. इन शहरों में खपत, रिटेल और रियल एस्टेट एक्टिवीटी मजबूत हो रही हैं. बड़ी कंपनियां अब सिर्फ बड़े शहरों पर निर्भर नहीं हैं. वे छोटे शहरों और कस्बों को नया ग्रोथ इंजन मान रही हैं.
मेट्रो से बाहर विस्तार की नई लहर
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent ने छोटे शहरों में तेजी से विस्तार किया है. दिसंबर 2025 तक कंपनी ने 100 से ज्यादा नए स्टोर खोले, जिनमें अधिकतर छोटे शहरों में हैं. कंपनी का कुल नेटवर्क 1100 से ज्यादा स्टोर का हो चुका है. Zudio के 75 फीसदी से ज्यादा नए स्टोर मेट्रो शहरों के बाहर खुले हैं. कंपनी अब 274 से ज्यादा शहरों में मौजूद है. यह दिखाता है कि नया बाजार अब छोटे शहर बन रहे हैं.
FMCG कंपनियों की बदली रणनीति
पिछले छह साल में FMCG कंपनियां महंगे और प्रीमियम प्रोडक्ट पर फोकस कर रही थीं. अब रणनीति बदल रही है. GST रेट कट के बाद ग्रामीण इलाकों में मांग में सुधार के संकेत मिले हैं. कंपनियां फिर से छोटे पैक और सस्ते SKU लॉन्च कर रही हैं. उनका लक्ष्य वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ाना और नए ग्राहकों को जोड़ना है. खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण कंज्यूमर पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.
पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों पर फोकस
LG Electronics India ने छोटे शहरों के ग्राहकों के लिए एंट्री लेवल प्रोडक्ट लाइन शुरू की है. कंपनी ने 9 साल बाद फिक्स्ड स्पीड AC कैटेगरी में वापसी की है. यह कदम खास तौर पर पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर उठाया गया है. इससे साफ है कि डिमांड अब मेट्रो सिटी तक सीमित नहीं है. छोटे शहरों में भी खर्च करने की क्षमता बढ़ रही है. कंपनियां इसी बदलाव को भुना रही हैं.
छोटे पैक से बाजार पर पकड़
Varun Beverages ने नॉर्थईस्ट और पश्चिम बंगाल में 10 रुपये के पैक लॉन्च किए हैं. Hindustan Unilever ने 99 रुपये का Surf Excel पैक पेश किया है. Colgate Palmolive India ने भी प्रीमियम व्हाइटनिंग रेंज का छोटा पैक उतारा है. इन कदमों का मकसद लो इनकम और ग्रामीण ग्राहकों तक पहुंच बनाना है. कंपनियां छोटे पैक के जरिये ज्यादा ग्राहकों को जोड़ना चाहती हैं. इससे वॉल्यूम ग्रोथ को स्पीड मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में बढ़ते कानूनी पेंच, राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल पर भी केस, 4.50 लाख के चेक बाउंस से बढ़ी मुश्किलें
रियल एस्टेट और रिटेल में उछाल
रिपोर्ट के अनुसार टियर 2 और टियर 3 शहरों में लीजिंग वॉल्यूम में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फैशन, फूड एंड बेवरेज और एंटरटेनमेंट सेगमेंट में सबसे ज्यादा विस्तार हुआ है. अनुमान है कि 2047 तक भारत का रियल एस्टेट बाजार 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है.
भविष्य की रिटेल ग्रोथ का बड़ा हिस्सा छोटे शहरों से आने की संभावना है. अब कंज्यूमर केवल खरीदारी नहीं बल्कि शॉपिंग के साथ डाइनिंग और एंटरटेनमेंट का पूरा अनुभव चाहते हैं. यही कारण है कि डेवलपर्स नए तरह के मॉल और रिटेल फॉर्मेट विकसित कर रहे हैं.
Latest Stories
बॉलीवुड में बढ़ते कानूनी पेंच, राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल पर भी केस, 4.50 लाख के चेक बाउंस से बढ़ी मुश्किलें
Gold-Silver Price Today 17-02-2026: सोना-चांदी लुढ़का, 1 दिन में गोल्ड ₹973 तो सिल्वर 3489 रुपये सस्ता, प्रॉफिट बुकिंग से झटका
अमेरिका के टैरिफ का असर, जनवरी में भारत का टेक्सटाइल निर्यात गिरा, अब दिख रही सुधार की उम्मीद
