इस AI कंपनी के साथ इंफोसिस ने की पार्टनरशिप, खबर सामने आते ही रॉकेट बने शेयर, 3% की आई तेजी
Anthropic के साथ AI साझेदारी के ऐलान के बाद 17 फरवरी को Infosys के शेयर करीब 3% चढ़े. टेलीकॉम से शुरुआत करते हुए दोनों कंपनियां AI एजेंट्स और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस विकसित करेंगी. Claude मॉडल और Infosys Topaz प्लेटफॉर्म से ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर डिलीवरी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में कंपनियों को मदद मिलने की उम्मीद है.
आईटी दिग्गज इंफोसिस के शेयर मंगलवार यानी 17 फरवरी को शुरुआती कारोबार के दौरान 3% तक चढ़ गए. कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च और सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन Anthropic के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है जिसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर बाजार में इंफोसिस का स्टॉक बीएसई पर 1,370 रुपये पर खुला और इसने कारोबार के दौरान 1410.95 रुपये का उच्च स्तर और 1,366.70 रुपये का निचला स्तर छुआ. AI क्षेत्र में यह साझेदारी कंपनी के भविष्य के ग्रोथ प्लान के लिहाज से अहम मानी जा रही है. इस साझेदारी का मकसद टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे सेक्टर्स के लिए उन्नत एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस तैयार करना है.
कंपनी ने क्या बताया
इंफोसिस ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि इस सहयोग की शुरुआत टेलीकॉम सेक्टर से होगी जहां AI एजेंट्स के विकास और तैनाती के लिए एक डेडिकेटेड “Anthropic Center of Excellence” स्थापित किया जाएगा. यह सेंटर विभिन्न उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक AI आधारित सॉल्यूशन विकसित करेगा. आगे चलकर इस साझेदारी का विस्तार अन्य सेक्टर्स में भी किया जाएगा.

क्या होगा असर
इस पार्टनरशिप के तहत Anthropic के Claude मॉडल्स, जैसे Claude Code, को Infosys के Topaz AI प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जाएगा. इससे कंपनियों को जटिल प्रक्रियाओं के ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर डिलीवरी की गति बढ़ाने और रेगुलेटरी जरूरतों के अनुरूप पारदर्शी AI समाधान लागू करने में मदद मिलेगी. खास तौर पर “एजेंटिक AI” पर जोर रहेगा जो केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मल्टी-स्टेप टास्क जैसे क्लेम प्रोसेसिंग, कोड जनरेशन, टेस्टिंग और कंप्लायंस रिव्यू जैसे काम स्वतः कर सकेगा.
कंपनी के अनुसार Claude Agent SDK जैसे टूल्स की मदद से क्लाइंट्स ऐसे AI एजेंट तैयार कर सकेंगे, जो लंबे और जटिल प्रोसेस में लगातार काम कर सकें. इसके अलावा यह साझेदारी कंपनियों को पुराने आईटी सिस्टम को आधुनिक बनाने, माइग्रेशन तेज करने और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट की लागत कम करने में भी मदद करेगी.
इसे भी पढ़ें: 2026 में रेलवे शेयरों पर लगाना चाहते हैं दांव, IRCTC समेत इन स्टॉक्स पर रख सकते हैं नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
भारत में लगा AI का महाकुंभ, इन स्टॉक्स की चमक सकती है किस्मत, ग्रोथ का दिख रहा दम
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 25600 के नीचे खुला निफ्टी 50 और सेंसेक्स भी लाल निशान में
Cochin Shipyard के हाथ लगा 5000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, नौसेना के लिए बनाएगी NGSV, शेयर पर रखें नजर
