2026 में रेलवे शेयरों पर लगाना चाहते हैं दांव, IRCTC समेत इन स्टॉक्स पर रख सकते हैं नजर

सरकार के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते रेलवे सेक्टर के शेयरों को निवेशक 2026 में रडार पर सकते हैं. सरकार ने बजट में रेलवे के लिए 2.75 लाख करोड़ का आवंटन किया है. इनमें IRCTC, RVNL, RailTel और Titagarh Rail Systems जैसे शेयर शामिल हैं. इन कंपनियों को मजबूत ऑर्डर और स्थिर रेवेन्यू का फायदा मिल रहा है.

रेलवे शेयर Image Credit: @Canva/Money9live

भारत में रेलवे सेक्टर से जुड़े शेयर 2026 में निवेशकों के लिए चर्चा में हैं. सरकार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार बड़ा खर्च कर रही है और बजट 2026 में 2.75 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. नई रेल लाइनें, विद्युतीकरण, स्टेशन री-डेवलपमेंट और वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार से इस सेक्टर की कंपनियों को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. इससे कई रेलवे कंपनियों की कमाई और ऑर्डर बुक मजबूत दिख रही है. निवेशक 2026 में इन रेलवे शेयरों पर नजर रख सकते हैं.

IRCTC

रेलवे सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में IRCTC सबसे अलग स्थिति रखती है. कंपनी के पास ऑनलाइन टिकटिंग, कैटरिंग और ‘रेल नीर’ पानी की सप्लाई में 100% एकाधिकार है. Q3 FY26 में कंपनी का राजस्व 18.36% बढ़कर 14,495 मिलियन रुपये रहा जबकि मुनाफा 15.61% बढ़कर 3,943 मिलियन रुपये पहुंच गया. कंपनी का ROCE 48.4% है और यह कर्ज मुक्त है. भुगतान एग्रीगेटर बिजनेस और यूनिफाइड ट्रैवल पोर्टल जैसे नए सेगमेंट से भविष्य में आय बढ़ने की उम्मीद है.

Titagarh Rail Systems

Titagarh Rail Systems ने मेट्रो कोच, वैगन और सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों में मजबूत ऑर्डर बुक बनाई है. Q2 FY26 में कंपनी का राजस्व 10,570 मिलियन रुपये से घटकर 7,990 मिलियन रुपये रहा और मुनाफा 851 मिलियन रुपये से घटकर 471 मिलियन रुपये हुआ. हालांकि अब व्हीलसेट की समस्या सुलझने के बाद उत्पादन 800-850 वैगन प्रति माह पर स्थिर होने की उम्मीद है. मुंबई मेट्रो लाइन 5 और 6 के ऑर्डर से FY28 तक बिजनेस पाइपलाइन मजबूत हुई है.

RailTel Corporation

RailTel Corporation ने Q3 FY26 में 19% की सालाना बढ़त के साथ 9,130 मिलियन रुपये का राजस्व दर्ज किया. हालांकि मुनाफा 651 मिलियन से घटकर 624 मिलियन रुपये रहा. कंपनी डेटा सेंटर और कवच प्रोजेक्ट के जरिए 2027 से बड़ी आय की उम्मीद कर रही है और FY27 के लिए 20% ग्रोथ गाइडेंस दी है.

Rail Vikas Nigam

Rail Vikas Nigam (RVNL) के पास 870 अरब रुपये की ऑर्डर बुक है जिसमें 400 अरब रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट शामिल हैं. कंपनी नई लाइन, इलेक्ट्रिफिकेशन और मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. वंदे भारत ट्रेन के 120 सेट बनाने का प्रोजेक्ट और भारतनेट जैसी योजनाएं आने वाले समय में राजस्व को समर्थन देंगी. एक्सपर्ट के अनुसार, सरकारी निवेश और स्थिर ऑर्डर बुक के कारण रेलवे शेयर लंबी अवधि में निवेशकों को अवसर दे सकते हैं, लेकिन नीतिगत बदलाव और प्रोजेक्ट देरी पर नजर रखना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.