Gold-Silver Price Today 17-02-2026: सोना-चांदी लुढ़का, 1 दिन में गोल्ड ₹973 तो सिल्वर 3489 रुपये सस्ता, प्रॉफिट बुकिंग से झटका
मजबूत डॉलर और प्रॉफिट बुकिंग के दबाव में 17 फरवरी को MCX पर सोना 973 रुपये और चांदी 3,489 रुपये तक लुढ़क गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर में गिरावट देखी गई, जिससे घरेलू कीमतों पर असर पड़ा. कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीदों के बीच फिलहाल कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज भी दबाव देखने को मिला. मंगलवार 17 फरवरी की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. मजबूत डॉलर और कमजोर स्पॉट मांग के बीच निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग से बाजार पर दबाव बना.
MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 973 रुपये यानी लगभग 0.63% टूटकर 1,53,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं मार्च वायदा चांदी 3,489 रुपये से यानी 1.45% गिरकर 2,36,402 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. शुरुआती कारोबार के दौरान सोना गिरकर अपने लो 153550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 235206 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. रिटेल की बात करें तो बुलियन वेबसाइट पर सोना-चांदी गिरे हुए हैं. गोल्ड 1380 रुपये सस्ता होकर 153,645 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था, जबकि चांदी 4120 रुपये लुढ़ककर 237,140 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.64% फिसलकर 4,958 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि
स्पॉट सिल्वर 2.71% गिरकर 75.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसके अलावा प्लेटिनम 0.8% और पैलेडियम 1.5% टूटे.
गिरावट की बड़ी वजह
- डॉलर इंडेक्स 97.15 तक उछल गया, जिससे डॉलर आधारित बुलियन विदेशी खरीदारों के लिए महंगा हो गया.
- लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद हैं, जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहा. अमेरिका में भी प्रेसिडेंट्स डे के कारण सोमवार को बाजार बंद रहे.
- अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर जारी बातचीत से सुरक्षित निवेश की मांग में नरमी आई है. अगर समझौते में बात आगे बढ़ती होती है तो भू-राजनीतिक तनाव कम हो सकता है, जिससे सोने-चांदी की सेफ हेवन डिमांड घटती है.
- बाजार इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से तीन बार 25 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर कटौती की उम्मीद भी जता रहा है. आमतौर पर कम ब्याज दर के माहौल में सोने जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट को समर्थन मिलता है.
- फिलहाल मजबूत डॉलर और कमजोर वैश्विक मांग के चलते कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और निवेशक अगले बड़े संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.
Latest Stories
Gold Price Today: फिर चमका गोल्ड, जानें आज क्या है 24k, 22k और 18k सोने के रेट, दिल्ली, लखनऊ समेत यहां चेक करें शहरवार भाव
Silver Price Today: 4 अप्रैल को क्या हैं चांदी के भाव? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत आपके शहर के ताजा रेट
ईरान में गिरा अमेरिकी फाइटर जेट, एक पायलट रेस्क्यू, दूसरे के लिए इनाम की घोषणा
