अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में आएगी तेजी या टूटेंगे भाव? खरीदारी का मन बनाने से पहले जान लें एनालिस्ट की राय

अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि अगले हफ्ते सोना मजबूत रह सकता है क्योंकि बाजार अमेरिकी महंगाई और ब्याज दर संकेतों का इंतजार कर रहा है जबकि चांदी में तेज उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है.

सोना-चांदी Image Credit: Canva & AI

वैश्विक आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर संकेतों के इंतजार में अगले हफ्ते सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है, जबकि चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पीटीआई ने विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि बाजार की दिशा तय करने में अमेरिकी महंगाई, जीडीपी, पीएमआई और नॉन-फार्म पेरोल जैसे आंकड़े अहम भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयानों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

कैसी रह सकती है सोने-चांदी की चाल

JM फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने कहा, “सोने में हाल की गिरावट के बाद कंसोलिडेशन और रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लॉन्ग टर्म रुख सकारात्मक बना हुआ है. हालांकि चांदी में ज्यादा वोलैटिलिटी और संभावित करेक्शन की आशंका बनी हुई है.”

पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के फ्यूचर्स 7,698 रुपये यानी करीब 5.2% बढ़े, जबकि चांदी के दाम 15,760 रुपये या लगभग 6% टूटे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के कारण रविवार को भी कमोडिटी बाजार खुला रहा.

फिजिकल चांदी की मांग मजबूत

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, तेज डॉलर रिकवरी, फेड की दरों को लेकर बदली उम्मीदें और बड़े पैमाने पर पोजिशन अनवाइंडिंग के कारण सोना-चांदी में पिछले हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव देखा गया. उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव में कमी, टैरिफ बातचीत में प्रगति और अमेरिकी सरकारी शटडाउन का खतरा घटने से सुरक्षित निवेश की मांग में कुछ कमी आई, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा.

तेज गिरावट के बावजूद दोनों धातुओं में स्थिरता के संकेत भी मिले हैं. वैल्यू बायिंग और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने में रिकवरी देखी गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना सप्ताहभर में करीब 5% चढ़कर 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया, जबकि चांदी पर दबाव बना रहा.

मोदी के अनुसार, चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले फिजिकल चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है, जो आगे बिकवाली को कुछ हद तक संतुलित कर सकती है.

क्या चल रही हैं कीमतें

नोएडा में 8 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,55,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं चांदी की कीमत 2,50,030 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

गिरावट पर खरीदारी का मौका

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2026 में भी केंद्रीय बैंकों की खरीद, जियो-पॉलिटिकल जोखिम और वित्तीय अनिश्चितताएं बुलियन बाजार को सपोर्ट देती रहेंगी. हालांकि निकट अवधि में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है और खासकर सोने में गिरावट पर खरीदारी के मौके बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: एक हफ्ते में ₹1.68 लाख से ₹1.48 लाख तक लुढ़क गया सोना, सिल्वर में निवेशकों ने गवांए 94,421 रुपये, क्या रही वजहें

Latest Stories

अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर

क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल

PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व वैल्यू में भी गिरावट, देखें- लेटेस्ट डेटा

रोजमर्रा के उल्लंघनों के लिए सजा खत्म करेगा जन विश्वास बिल 2026, मेट्रो में सिगरेट पीने पर अब नहीं होगी जेल

गैस संकट के चलते इंडक्शन हीटर प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में सरकार, 18000 करोड़ रुपये का पड़ेगा बोझ