Air india Plane Crash: ब्लैक बॉक्स से खुलेगा हादसे का राज, DGCA ने दिए सभी बोइंग विमानों की जांच के आदेश
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और DGCA ने सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच का आदेश दिया है. हादसे में 270 लोगों की जान चली गई. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) जांच में जुटा है.
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट AI 171) के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के दो दिन बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पहली आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और उसका डेटा डिकोड किया जा रहा है. साथ ही, भारतीय विमानन नियामक DGCA ने देश में चलने वाली सभी 34 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.
गुरुवार को हुआ था हादसा
गुरुवार दोपहर, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद यह मेघानीनगर इलाके के एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल और कैंटीन पर जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार लोगों सहित 270 लोगों की मृत्यु हो गई. यह भारत में पिछले एक दशक का सबसे भीषण विमान हादसा माना जा रहा है.
ब्लैक बॉक्स से क्या जानकारी मिल सकती है
मंत्री नायडू ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लैक बॉक्स बरामद किया. इसे डिकोड कर एनालाइज किया जा रहा है. इससे निम्न जानकारियां मिलने की संभावना है:
- विमान की तकनीकी स्थिति (इंजन, ईंधन, हाइड्रोलिक सिस्टम आदि)
- पायलटों की अंतिम बातचीत (कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर)
- टेकऑफ के समय मौसम की स्थिति (हवा का दबाव, तापमान आदि)
- किसी तरह की मैकेनिकल या सॉफ्टवेयर से जुड़ी खराबी
सरकार की कार्रवाई
DGCA ने भारत में चलने वाली सभी 34 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों के सेफ्टी चेकअप के आदेश दिए हैं. अब तक 8 विमानों की जांच पूरी की जा चुकी है. साथ ही मंत्री ने बताया कि भारत का एविएशन सेफ्टी फ्रेमवर्क कड़ा है और सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जा रहा है. इसके साथ ही एयर इंडिया मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में जुटी हैं.
विशेषज्ञों की राय क्या है?
एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस हादसे की कई संभावित वजहें हो सकती हैं:
- इंजन फेल्योर
- पायलट एरर
- एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की त्रुटि
- सॉफ्टवेयर ग्लिच
Latest Stories
Monsoon आने से पहले बढ़ेगी गर्मी, IMD ने कई राज्यों में जारी किया हीटवेव अलर्ट; 16 मई तक अंडमान पहुंचेगा मानसून
कैसे लीक हुआ NEET का पेपर, केरल से राजस्थान तक नेटवर्क; जांच के दायरे में 410 सवाल… ऐसे हुआ खुलासा
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम, NTA ने लिया बड़ा फैसला
