शेयर मार्केट के नाम पर 2,200 करोड़ रुपये का घोटाला, 2 महीने में 30 फीसदी रिटर्न का देता था झांसा

असम में 2,200 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घोटाले में निवेशकों को 60 दिनों में 30 फीसदी रिटर्न देने का झांसा दिया गया था. पुलिस ने फिलहाल मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

असम में शेयर मार्केट के जरिये अच्छे रिटर्न के नाम पर 2,200 करोड़ रुपये का घोटाला. Image Credit: RapidEye/E+/Getty Images

असम में शेयर मार्केट के नाम पर 2,200 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है. असम के डिब्रूगढ़ में रहने वाले 22 वर्षीय बिशाल फुकन पर इस घोटाले की साजिश रचने का आरोप है. रिपोर्ट्स की माने तो फुकन असम और अरुणाचल प्रदेश के निवेशकों के सामने शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए तरह-तरह के स्कीम पेश करता था. उसने निवेशकों के पैसे को 60 दिनों में 30 फीदसी रिटर्न देने का वादा किया था. घटना सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लोगों से ऑनलाइन ट्रेडिंग से बचने की अपील की है.

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं फुकन पर कथित तौर पर गलत तरीके से कमाए गए पैसों से चार कंपनियां स्थापित करने का भी आरोप है. वो कंपनियां मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल्स, उत्पादन और निर्माण के क्षेत्र में फैली हुई हैं. वहीं वह असमिया फिल्म इंडस्ट्री में भी पैसे निवेश कर कई संपत्तियों को हासिल कर चुका है.

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सेबी और आरबीआई की निर्देशों का पालन किए बिना कारोबार करने की जानकारी मिल रही थी. पुलिस के मुताबिक राज्य में कई ऑनलाइन कंपनियां गलत तरीके से ट्रेडिंग कर रही थी जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 2,200 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का पर्दाफाश किया. इस मामले में पुलिस ने डिब्रूगढ़ के एक युवक बिशाल फुकन और गुवाहाटी के स्वप्निल दास को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि डीबी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के मालिक दीपांकर बर्मन के लापता होने के बाद जांच तेज हो गई. उसके बाद ही फुकन पर संदेह और भी बढ़ गया. पुलिस ने जब उसकी गतिविधियों की जांच शुरू की तब ही बिशाल ने अपने फेसबुक पर लोगों को भरोसा दिलाया कि उसने निवेशकों को सारा पैसा लौटा दिया है. साथ ही उसने दावा किया कि निवेशकों के सारे पैसे सुरक्षित हैं.

Latest Stories

5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल; असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

यूपी-दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

यूपी में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 15 से 16 मार्च को कई राज्यों में आंधी-ओले की चेतावनी, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी

इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज