देशभर में कोरोना के 3000 से ज्यादा केस, 24 घंटे में 4 मौतें; इस राज्य में मास्क अनिवार्य
देश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब 3,395 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई. केरल में सबसे ज्यादा 1,336 मरीज हैं. दिल्ली में 71 साल के एक व्यक्ति, कर्नाटक में 63 साल के, केरल में 59 साल के और उत्तर प्रदेश में 23 साल के व्यक्ति की मौत हुई.

Covid New Cases: देश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब 3,395 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई. केरल में सबसे ज्यादा 1,336 मरीज हैं. कर्नाटक सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे बार-बार हाथ धोएं, खांसते-छींकते समय मुंह ढकें, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत हो तो मास्क पहनें.
इन राज्यों में हुई मौत
दिल्ली में 71 साल के एक व्यक्ति, कर्नाटक में 63 साल के, केरल में 59 साल के और उत्तर प्रदेश में 23 साल के व्यक्ति की मौत हुई. दिल्ली के मरीज की मौत निमोनिया, सेप्टिक शॉक और किडनी फेल होने से हुई. 22 मई को केवल 257 मरीज थे. 26 मई को यह संख्या 1,010 हो गई और अब 3,395 है. पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले आए.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल? जून में बदल जाएंगे ये नियम; जानें क्या होगा असर
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | सक्रिय मरीज | 24 घंटे में नए मामले |
---|---|---|
केरल | 1,336 | 189 |
महाराष्ट्र | 467 | 43 |
दिल्ली | 375 | 81 |
गुजरात | 265 | 42 |
कर्नाटक | 234 | 86 |
पश्चिम बंगाल | 205 | 89 |
तमिलनाडु | 185 | 37 |
उत्तर प्रदेश | 117 | 75 |
राजस्थान | 60 | 9 |
पुडुचेरी | 41 | 6 |
हरियाणा | 26 | 6 |
मध्य प्रदेश | 16 | 6 |
झारखंड | 6 | 6 |
पंजाब | 5 | 1 |
छत्तीसगढ़ | – | 3 |
ओडिशा | – | 2 |
जम्मू-कश्मीर | – | 2 |
आंध्र प्रदेश | – | 1 |
गोवा | – | 1 |
ज्यादातर मरीज घर पर हो रहे हैं ठीक
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मरीज घर पर ठीक हो रहे हैं और बीमारी हल्की है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, ओमिक्रॉन के चार सब-वेरिएंट (LF.7, XFG, JN.1, NB.1.8.1) मामले बढ़ा रहे हैं. इनमें से पहले तीन ज्यादा आम हैं. डॉक्टर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और कहते हैं कि सतर्क रहें, लेकिन डरें नहीं. मास्क पहनें, दूरी बनाए रखें, और साफ-सफाई का ध्यान रखें. अगर बीमार लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. सावधानी से हम कोरोना को रोक सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एक साल में 33 फीसदी तक का शानदार रिटर्न, ये 3 लार्ज कैप स्टॉक्स सेंसेक्स से भी निकले आगे
Latest Stories

IMD ने दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट, जारी रहेगी बारिश; जानें UP और राजस्थान की भविष्यवाणी

IIT JEE Advanced 2025 रिजल्ट जारी, कोटा के रजित गुप्ता ने किया टॉप, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

इस हफ्ते लॉन्च हो सकती है वक्फ की नई वेबसाइट, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार की तैयारी
