क्या गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर नेहा सिंह को निकाल दिया? लिंक्डइन पर दिखा ‘ओपन टू वर्क’ स्टेटस

लिंक्डइन स्टेटस में बदलाव और वायरल वीडियो के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यूनिवर्सिटी ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण और माफी जारी कर दी है, जबकि प्रोफेसर नेहा सिंह ने भी अपने बयान के जरिए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है.

नेहा सिंह Image Credit: ऑफिशियल लिंक्डइन प्रोफाइल

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह इन दिनों विवादों में हैं. आरोप है कि उन्होंने चीन में बने एक रोबोटिक कुत्ते को अपने संस्थान का इनोवेशन बताकर पेश किया. इस पूरे मामले के बाद नेहा सिंह ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर “ओपन टू वर्क” स्टेटस लगा दिया है, जिससे चर्चा और तेज हो गई है.

दरअसल लिंक्डइन पर ओपन टू वर्क एक ऐसा फीचर है जो नौकरी खोजने वालों को रिक्रूटर्स के सामने अपनी उपलब्धता दिखाने में मदद करता है.

क्या यूनिवर्सिटी ने नेहा सिंह के खिलाफ किया कार्रवाई?

AI Impact Summit के बाद प्रोफेसर नेहा के प्रोफाइल पर यह सेटिंग देखने के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह सवाल उठने लगे कि क्या यूनिवर्सिटी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की है. हालांकि, इस पर ऑफिशियल तौर पर कोई पुष्टि सामने नहीं आई है.

नेहा सिंह के लिंक्डइन बायो में कम्युनिकेशन और वर्बल स्किल्स पर जोर दिया गया है. उनके प्रोफाइल के अनुसार, उनकी मुख्य ताकत अच्छी बोलचाल, शब्दों पर पकड़, लोगों के सामने आत्मविश्वास से बोलना और लिखने का हुनर है.

यूनिवर्सिटी का माफीनामा और स्पष्टीकरण

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले पर माफी जारी की है. यूनिवर्सिटी ने साफ किया कि रोबोटिक डॉग को ‘Orion’ के रूप में पेश करने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह डिवाइस की तकनीकी उत्पत्ति के बारे में पूरी तरह जानकारी में नहीं थीं. यूनिवर्सिटी के बयान के मुताबिक, प्रोफेसर ने कैमरे पर उत्साह में तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दी. संस्थान ने इसे एक गलतफहमी और जानकारी की कमी से जुड़ा मामला बताया है.

क्या था विवाद ?

दरअसल समिट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रोफेसर नेहा सिंह रोबोटिक डॉग को ‘Orion’ के रूप में प्रस्तुत करती दिखाई दीं. वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या डिवाइस को यूनिवर्सिटी की इन-हाउस इनोवेशन के तौर पर दिखाया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें- कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मालिक? जानें किन सेक्टर्स तक फैला है कारोबार, कभी चलाते थे किताब की दुकान





.

Latest Stories

शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती का धमाल, भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से दी मात; सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया

फरवरी के तीसरे हफ्ते में मौसम ने ली करवट, UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज-चमक और ओला गिरने का अलर्ट

18 फरवरी को UP–हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के साथ तेज आंधी के भी आसार

जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5% हुई, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, जानें महिलाओं की कैसी रही स्थिति

जनवरी में बढ़ा भारत का व्यापार घाटा, सोना-चांदी के भारी आयात से ट्रेड डेफिसिट 34.68 अरब डॉलर पहुंचा

उत्तर भारत में करवट लेगा मौसम, UP-दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश के आसार; पहाड़ों पर बर्फबारी के संकेत